अंडा खाने के शाैकीन लाेग नाशते में अामलेट खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर अाप अंडा नहीं खाते ताे इसकी जगह अाप घर पर Eggless Omelette तैयार कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी हाेगा और अापके परिवार के सदस्याें काे भी पसंद अाएगा।
सामग्रीः-
बेसन - 130 ग्राम
मैदा - 70 ग्राम
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
पानी - 550 मिलीलीटर
नींबू का रस - 1 छाेटा चम्मच
तेल - जरूरत अनुसार
टमाटर - स्वादानुसार
प्याज - स्वादानुसार
धनिया - स्वादानुसार
विधिः-
1. एक बाउल में 130 ग्राम बेसन, 70 ग्राम मैदा, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच बेकिंग पाऊडर, 550 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इसमें 1 छाेटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
3. एक पैन काे मध्यम अांच पर रखें और इसमें थाेड़ा सा तेल डालें।
4. अब तैयार किए गए मिश्रण काे इसमें डालकर करीब 1 मिनट तक पकाएं।
5. इस पर स्वादानुसार थाेड़े टमाटर, प्याज और धनिया डालें।
6. इसे 30 सेकंड तक और पकाएं।
7. अापका एग्लेस आमलेट तैयार है, सर्व करें।