20 APRSATURDAY2024 2:19:18 PM
Nari

पति-पत्नी की लड़ाई का कारण कहीं वास्तु दोष तो नहीं

  • Updated: 06 Apr, 2018 04:09 PM
पति-पत्नी की लड़ाई का कारण कहीं वास्तु दोष तो नहीं

पति-पत्नी में छोटी बहस होना आम सी बात है। मगर कई बार छोटी-छोटी बाते कब बड़ी बन जाती हैं। इसका पता ही नहीं चलता। पति-पत्नी अपने रिश्ते को सुधारने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं फिर भी उनके संबंध ठीक नहीं होते। इसके पीेछे एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी बाते हैं, जिन पर लोग ध्यान तो नहीं देते लेकिन रिश्तों में आई खटास की वजह यही होती हैं। आइए जानें कुछ जरूरी वास्तु दोष जो शायद आपके बिगड़ते रिश्तों का कारण बन रहे हैं। जिनको आप बार-बार नजरअंदाज करते हैं।    
 


1. कभी भूलकर भी बैडरूम में जूठे बर्तन न रखें। कमरे में बर्तन रखने से व्यक्ति परेशान रहने लगता है। इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ता है।


2. कमरे में झाडू रखना या एक से ज्यादा जूते रखने से भी घर में नाकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 


3. घर में फालतू या टूटा-फूटा सामान रखने से भी पति-पत्नी के रिश्ते खराब होने लगते हैं। 


4. घर में कभी भी बंद घड़ी न रखें। बंद घड़ी रखने से एक तो घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। दूसरा मियां-बीबी में लड़ाई-झगड़े होने शुरू हो जाते हैं।


5. बैडरूम के बीचों-बीच पंखा, लैंप या किसी तरह का इलैक्टोनिक उपकरण होने से भी घर के लोगों के रिश्ते खराब होते हैं।


6. बैड के सामने या फिर कमरे में शीशा न लगाएं, खासकर वहां जहां शीशे में बैड का प्रतिबिंब दिखता हो। वास्तु के अनुसार इसे संबंधों में दरार आने की वजह मानी जाती है।  



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News