25 APRTHURSDAY2024 1:22:25 AM
Nari

रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से ही मिलेंगे आपको ये 10 बड़े फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Apr, 2018 09:24 AM
रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से ही मिलेंगे आपको ये 10 बड़े फायदे

स्ट्रॉबेरी ऐसा रसीला फल है जो खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पौटाशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटीमिन बी और सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके शरीर को कई बीमारीयों से लड़ने की ताकत देता है। सपरफूड माना जाने वाला स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियों के साथ-साथ कई छोटी-मोटी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। आइए जानते है रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
 

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे

 इम्यून सिस्टम

विटामिन बी और सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी का सेवन इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है और इससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। इसके अलावा स्ट्राबेरी का सेवन हाई ब्‍ल्‍ड प्रेशर को कम करने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी

इसमें मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व होता है, जोकि आंखों को मोतियाबिंद से बचाता है। इसलिए रोजाना 1 स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें।

 कैंसर से लड़ने में मदद

स्‍ट्रॉबेरी में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, और विटामिन सी शरीर में कैंसर सेल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। इसका सेवन आपके शरीर को हर तरह के कैंसर से लड़ने की ताकत देता है।

दिल की बीमारियां

इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर का बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करता है, जिससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं। इस दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

PunjabKesari

 डायबिटीज को करें नियंत्रित

डायबिटीज के मरीज बिना किसी टेंशन के इसे खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में ऐसे घटक होते हैं, जोकि डायबिटीज के मरीजों के ग्लूकोज लेवल पर अच्छा असर डालते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम करता है।

वजन घटाने में मददगार

लो कैलोरी फूड एक कप स्ट्रॉबेरी में 53 कैलोरी होती है। इसमें भरपूर फाइबर भी होता है, जिससे इसको खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी आपका मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है।

कब्ज से राहत

रोज इसे खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर का सेवन पाचन क्रिया को दरुस्त रखता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, अपच और गैस जैसी प्रॉब्लम दूर रहती है।

PunjabKesari

अस्थमा

स्ट्रॉबेरी में ऐसे कई तत्व होते हैं, जिससे अस्थमा जैसी बीमारी को ठीक करने में मदद मिलती है। अगर आपको अस्थमा की प्रॉब्लम है तो आपको स्ट्रॉबेरी जरूर खानी चाहिए।

डिप्रैशन

इसका सेवन आपके मूड को सही बनाएं रखता है। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं। दिमाग ठंडा और फ्रैश रहने से आप तनाव या डिप्रैशन की समस्या से बचे रहते हैं।

गठिया रोग

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने के कारण गठिया रोग के उपचार में मदद मिलती हैं। इसका सेवन शरीर में ऐंठन और दर्द की समस्या को दूर करता है, जिससे आपकी गठिया रोग की समस्या दूर हो जाती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News