19 APRFRIDAY2024 9:38:43 PM
Nari

दुनिया के इन 10 प्राकृतिक अजूबों को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • Updated: 26 May, 2018 03:07 PM
दुनिया के इन 10 प्राकृतिक अजूबों को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ट्रैवलिंग के लिए दुनियाभर में खूबसूरत और सुदंर जगहों की कोई कमी नहीं है। कहते हैं दुनिया में 7 अजबू है लेकिन ऐसा नहीं है। दुनियाभर में ऐसे कई प्राकृतिक अजूबे मौजूद हैं, जिनके बारे में आपके कभी सुना भी नहीं होगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नैचुरल वंडर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। प्राकृतिक रूप से बनी यह जगहें किसी अजूबे से कम नहीं और यही कारण है कि इनकी खूबसूरती देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ नैचुरल वंडर्स के बारे में, जिनकी प्राकृतिक बनावट को देखकर आप भी हैरानी हो जाएंगे।
 

1. मोरक्‍को, ऐर्ग चेबी
आपने दुनिया के कई देशों में रेगिस्तान देखें होंगे लेकिन इसकी बात ही कुछ और हैं। नदी के किनारे स्थित यह रेगिस्तान शाम के समय लाला रंग का दिखाई देता हैं। हवा के साथ रेगिस्‍तान की बदलती तस्‍वीर आपको यहीं देखने को मिलेगी। हवा और सूरज की रोशनी के साथ-साथ इस रेगिस्तान का नजारा भी बदलता रहता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

2. यूनाइटेड स्‍टेट्स, ब्राइस केनियन
यूनाइटेड स्‍टेट्स के बहारी इलाके में मौजूद ब्राइस केनियन पहाड़ा का बेहद कलात्‍मक स्‍वरूप है। यह प्रकृतिक का एक शानदार अजूबा है जो हजारों सालों में प्राकृतिक रूप से बनकर तैयार हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हवा, पानी, गर्मी-सर्दी से इन पहाड़ा का आकार ऐसा हुआ है।

PunjabKesari

3. कोस्‍टा रीका, प्‍लाया ऑस्‍टेनल
कोस्‍टा रीका के प्‍लाया ऑस्‍टेनल बीच पर आकर आप समुद्र के कुछ खास जीवों को देख सकते हैं। इस बीच पर हजारों की संख्या में कछुए आते हैं, जिसकी वजह से इसे नेश्‍नल पार्क घोषित कर दिया गया है। यहां आकर आप खूबसूरत नजारों और समुद्री जीवन एक साथ देख सकते हैं।

PunjabKesari

4. ब्‍लू लगून आइसलैंड
आइसलैंड की इस झील का पानी इसलिए नीला है क्योंकि इसके नीचे एक ग्रिंदाविक नाम का लावा है और इसी के कारण यहां का पानी गर्म भी है। इस आइसलैंड में लोग स्पेशियली नहाने के लिए आते हैं लेकिन यहां नहाने से पहले आपको हाईजीन लॉ के मुताबिक सबसे पहले साफ पानी से स्नान करना पड़ेगा। इसके बाद ही आपको यहां एंट्री मिलेगी।

PunjabKesari

5. चीन, वेले दे ला लूना
अगर आप चांद को करीब से देखना चाहते हैं तो आप अटाकामा से 13 किलोमीटर दक्षिण की ओर स्थित वेले दे ला लूना जा सकते हैं। चंद्रमा घाटी के नाम से भी मशहूर इस जगह पर आप फूल मून का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां पर एक सूखी हुई झील भी है, जोकि इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है।

PunjabKesari

6. न्‍यूजीलैंड, वाई ओ टापू
न्‍यूजीलैंड मे स्थित वाई ओ टापू बेहतरीन थर्मल वंडरलैंड्स में से एक है। यहां आप को रंग-बिरंगी झीलें देखने को मिलेंगी। यहां का शैंपेन पूल अपनी शानदार बाहरी रिंग के साथ आकर्षण का केन्‍द्र भी बना हुआ है। इस जगह को देखने के बाद आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह नैचुरल वंडर है।

PunjabKesari

PunjabKesari

7. कर्नाटक, कॉलमनर बसाल्टिक लावा
यहां पर पड़े बड़े-बड़े पत्थर किसी पहाड़ से नहीं, बल्कि ज्वालामुखी से बने है। बेहद और शांत वातावरण वाले इस द्वीप पर आप नारियल के पेड़ों की खूबसूरती भी देख सकते हैं। नारियल के पेड़ होने के कारण इसे Coconut Island भी कहा जाता है।

PunjabKesari

8. मेडागास्‍कर, सिंगी ड बेर्मार्शा
पत्‍थरों से बनी खूबसूरत रचनाएं हजारों साल पुरानी है, जो अपने आप मे एक बेहतरीन प्रकृतिक अजूबा है। इस घाटी के उपर बने पुल पर से गुजरना किसी एंडवेंचर से कम नहीं है।

PunjabKesari
PunjabKesari

9. चेरापूंजी, लिविंग ट्री रूट ब्रिज
भारत के सबसे खूबसूरत वंडर को देखने के आप सीधे मेघालय के चेरापूंजी जाएं। यहां की खूबसूरती देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। यहां के 3000 फीट पुराने रबर पेड़ों के मुड़ने के कारण इनसे नदी के ऊपर एक पुल बनाया है जिससे आप आराम से पार कर सकते हैं।

PunjabKesari

10. चीन, जियुझागु घाटी
जियुझांगु का मतलब होता है नौ गांव, जो इस घाटी मे नौ तिब्‍बतन गांव के नाम से जाने जाते है। यह पूरी घाटी खूबसूरती नदियों और हरें रंग की पानी की झीलों से भरी पड़ी है। यह घाटी बर्फ से ढके पहाड़ो से घिरी हुई है।  इस तरह के महत्वपूर्ण प्राकृतिक आश्चर्य को विश्व बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

PunjabKesari
PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News