25 APRTHURSDAY2024 12:23:41 AM
Nari

दिन भर चाहते है महकना तो परफ्यूम लगाएं इस तरह....

  • Updated: 21 Mar, 2017 05:03 PM
दिन भर चाहते है महकना तो परफ्यूम लगाएं इस तरह....

ब्यूटी :  शरीर की दुर्गंध दूर करने के लिए काफी लोग डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले शरीर और कपड़ों पर अच्छी तरह डियो लगाते हैं लेकिन इसकी सुगंध ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती जिस वजह से शरीर से बदबू आने लगती है। इसकी खुशबू अधिक देर तक रहे इसके लिए डियो लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1. सूखी त्वचा
शरीर को अच्छी तरह सूखा कर ही डियो का इस्तेमाल करना चाहिेए। सूखी त्वचा पर परफ्यूम  लगाने से यह अधिक देर तक टिका रहेगा और शरीर में से लंबे समय तक महक आएगी।

2. पैट्रोलियम जैली 
नहाने के बाद शरीर पर पैट्रोलियम जैली लगाएं और उसके बाद डियो का इस्तेमाल करने से ज्यादा समय तक सुगंध आती रहेगी।

3.  नहाने के बाद
नहाने के तुरंत बाद शरीर को अच्छी तरह सुखा कर डियो लगाने से खुशबू ज्यादा समय तक आती है। नहाने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जो परफ्यूम की सुगंध को अपने अंदर ऑब्जर्व कर लेते हैं।

4.  हाथ न रगड़ें
कुछ लोग परफ्यूम या डियो लगाने के बाद उसकी सुगंध को फैलाने के लिए दूसरे हाथ से रगड़ देते हैं लेकिन ऐसा करने से सुगंध बढ़ती नहीं है बल्कि कम हो जाती है। इसकी खुशबू को अधिक देर तक बनाए रखने के लिए ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।

Related News