25 APRTHURSDAY2024 10:29:26 AM
Nari

First Time करवा रही हैं बिकनी वैक्स तो जान लें ये जरूरी बातें

  • Updated: 31 Aug, 2017 06:44 PM
First Time करवा रही हैं बिकनी वैक्स तो जान लें ये जरूरी बातें

हर लड़की के लिए अनचाहे बाल किसी मुसीबत से कम नहीं होते। अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्राइवेट पार्ट से बालों को साफ करने के लिए लड़कियां वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन इस हिस्से पर वैक्स करवाने के लिए बहुत बातों की तरफ ध्यान देना पड़ता है। पहली बार बिकनी वैक्स करवाने से पहले जान लें कुछ खास बातें। 


1. न हो घाव
बिकनी वैक्स करवाने से पहले इस बात को अच्छे से जान लें कि प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह का कोई घाव या कट तो नहीं। इससे इंफैक्शन होने का डर रहता है।

2. एक्सपर्ट से ही करवाएं वैक्स
बिकनी वैक्स के बारे में जानकारी नहीं है तो घर पर वैक्स करने से परहेज करें। हमेशा अनुभवी ब्यूटीशियंस से ही वैक्स करवाएं। 

3. बालों की लैंथ
बिकनी लाइन वैक्स करवाने से पहले इस बात की तरफ ध्यान दें कि बालों का लैंथ न ज्यादा बड़ी हो और न छोटी। 

4. पीरियड के बाद करवाएं वैक्स
बिकनी वैक्स करवाने का मन बना लिया है तो पीरियड आने से 1-2 दिन पहले वैक्स न करवाएं। इस समय स्किन ज्यादा सैंसिटिव होती है। इससे दर्द ज्यादा झेलना पड़ सकता है। 

5. वैक्स के बाद ले हॉट बाथ
बिकनी वैक्स करवाने के बाद हॉट शॉवर जरूर लें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगी। इससे दर्द से भी छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। 

6. अगली बार जल्दी करवाएं वैक्स
इसके बाद अगर दोबारा फिर वैक्स करवाना चाहती हैं तो जल्दी करवाएं। इससे दर्द कम होगा और बालों की ग्रोथ भी कम होने लगेगी। 
 

Related News