23 APRTUESDAY2024 10:05:43 PM
Nari

Beauty Secrets: नारियल तेल के बिना फीकी है आपकी खूबसूरती

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 Sep, 2020 01:35 PM
Beauty Secrets: नारियल तेल के बिना फीकी है आपकी खूबसूरती

सर्दी हो या गर्मी, नारियल तेल दोनों ही मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। सेहत के साथ-साथ यह त्वचा व बालों की खूबसूरती के लिए भी वरदान है। त्वचा को मॉस्चराइजर करना हो या बालों की कंडीशनिंग, नारियल तेल सबसे उत्तम विकल्प है।इसके अलावा नारियल तेल से और भी कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे, तो आइए जानते हैं उनके बारें में।

नारियल तेल के फायदे 

स्ट्रेच मार्क्स 

गर्भावस्था की वजह से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए नारियल तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल तेल को हल्का सा गर्म करें। अब इसको स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए। इससे प्रेगनेंसी के बाद होने वाले दागों को आसानी से दूर किया जा सकता है। 

PunjabKesari

 बालों का रुखापन और डैंड्रफ 

नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बालों के रूखेपन और डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है। इसके अलावा नारियल तेल को कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बाल धोने से करीब आधा घंटा पहले बालों में तेल लगाएं। फिर बाद बालों को धो लें। इससे बाल मुलायम बनेगें।

डेड स्किन और टैनिंग 

 डेड स्किन और टैनिंग को हटाने के लिए नारियल तेल और चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस तरह चेहरे की सफाई करने से स्किन में नई जान आती है। कुछ दिनों तक इस स्क्रब का यूज करने से रंगत में निखार आता है।

PunjabKesari

मेकअप रिमूवर 

मेकअप हटाने के लिए महंगे मेकअप रिमूवर की आवश्यकता नहीं। नारियल के तेल से भी मेकअप को अच्छे से हटाया जा सकता है। नारियल तेल का रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए रुई में थोड़ा सा तेल लगाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे जिद्दी से जिद्दी वॉटरप्रूफ आईलाइनर भी हटाया जा सकता है।

मजबूत नाखून 

कुछ लोगों के नाखून बहुत ज्यादा कमजोर होते हैं। लाख कोशिश करने के बाद भी नाखून बढ़ नहीं पाते। नाखून को बढ़ाने के लिए नारियल तेल बहुत अच्छा ऑप्शन है। रोजाना नाखून के निचले हिस्से पर नारियल तेल से मालिश करने से यह बढ़ने लगेंगे  और टूटेगें भी नहीं। 

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News