18 APRTHURSDAY2024 7:51:35 PM
Nari

पीरियड्स में जरूर खाएं ये 8 फूड्स, दर्द से लेकर तनाव हो जाएगा छूमंतर

  • Updated: 24 Apr, 2018 06:28 PM
पीरियड्स में जरूर खाएं ये 8 फूड्स, दर्द से लेकर तनाव हो जाएगा छूमंतर

पीरियड्स पैन रिलीफ : सभी महिलाओं को महीने के 6-7 दिन पीरियड्स की समस्या से गुजरना पड़ता हैं। पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाओं को दर्द, चिड़-चिड़ापन और कमजोरी महसूस होती हैं। वहीं इस दौरान कभी-कभी  पेट में सूजन, कब्ज, दस्त की समस्याओम से भी गुजरना पड़ता है, जिसकी वजह है हमारा गलत खान-पान और पीरियड्स के दौरान की गई गलतियां है। अक्सर महिलाएँ इस समय ऐसी चीजों का सेवन कर लेती है, जिससे दर्द और भी बढ़ जाता है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान ली जानें वाली डाइट से अंजान है और कुछ भी खा लेती है तो आज हम आपको गाइड करेंगे। हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीरियड्स के दौरान हर महिला को खाना चाहिए। 

 

पीरियड्स के दौरान खाएं ये हैल्दी फूड्स 

1.केला
पीरियड्स में अगर तनाव और चिड़-चिड़ापन सताता है तो अपनी डाइट में केला शामिल करें। इसे खाने से एनर्जी मिलती है और मूड भी सही रहता है। केला पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं, जिससे पाचन संबंधी प्रॉबल्म भी दूर रहती है। 

 

2. दही
दही को  कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। शोध के अनुसार कैल्शियम और डिप्रैशशन का आपस में लिंक होता है। दरअसल, दही शरीर में हैप्पी हॉर्मोन बनाता है, जिससे पीरियड्स के दौरान मूड सही बना रहता है। 

 

3.एेलोवेरा
अगर पीरियड्स में ज्यादा दर्द रहता है तो एेलोवेरा जूस में 1 चम्मच शहद अौर पानी मिलाकर पीएं। इससे दर्द, कमोजरी और अधिक ब्लीडिंग से राहत मिलेगी। 

 

4.अलसी
असली को स्वास्थ्य के लिए काफी कारगर माना जाता है। वहीं पीरियड्स में भी इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। पीरियड्स के दौरान रोजाना सुबह नाश्ते में भूनी हुई अलसी लेने से दर्द से छुटकारा मिलता है। 

 

5.ग्रीन टी
पीरियड्स के दौरान मसल्स काफी कमजोरी महसूस करने लगते है।ऐसे में ग्रीन टी लेने से शरीर को मसल्स को रिलैक्स मिलता है और दर्द भी दूर होता है। 

 

6. अदरक
अदरत को डाइट में शामिल जरूर करें क्योंकि इससे हर तरह की प्रॉबल्म दूर रहती है। अगर पीरियड्स का दर्द असहनीय है तो पानी में अदरक डालकर उबाल लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से दर्द होगा। 

 

7. तुलसी
तुलसी भी पीरियड्स में काफी लाभकारी है। पानी में 7-8 तुलसी के पच्चे उबालकर, उसमें 1 चम्मच शहद मिलाए और रोजाना पीए। इससे पीरियड्स की सभी प्रॉबल्म दूर होगी। 

 

8.खसखस और गर्म दूध
अगर गर्म दूध में खसखस मिलाकर पीया जाए तो कमजोरी की समस्या दूर रहती है और शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News