23 APRTUESDAY2024 1:31:56 PM
Nari

एेसे थिएटर्स, जहां फिल्म के साथ आराम फरमाते हैं लोग

  • Updated: 08 Feb, 2017 04:00 PM
एेसे थिएटर्स, जहां फिल्म के साथ आराम फरमाते हैं लोग

ट्रैवलिंगः पहले समय में लोग थिएटर जाना अधिक पसंद नहीं करते थे लेकिन आजकल लोग नई मूवी का पहला शो देखने जाते हैं। वैसे थिएटर में मूवी देखने का मजा ही कुछ और होता है। दुनियाभर में कई थिएटर्स हैं जो अपनी अलग बनावट के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एेसे ही थिएटर्स के बारे में बताने जा रहे है जो बेहद अलग हैं।

1. ओलिंपिया थिएटर, ग्रीस
यह थिएटर काफी शानदार और आरामदायिक है। यहां पर लोग बैड पर लेटकर फिल्म देखते हैं। 1910 में आर्किटेक्ट स्टैवरोस ने ओलंपिया थिएटर का डिजाइन किया था। 

2. साई-फाई डाइन-इन थिएटर, ओरलैंडो, अमेरिका
इस थिएटर में कार के आकार के टेबल बनाए गए हैं। आप यहां मूवी के साथ-साथ लंच और डिनर का भी मजा ले सकते है।

3. हॉट टब सिनेमा, लंदन
यहां पर आप गर्म पानी से बने टब में बैठकर फिल्म का मजा ले सकते है। इस थिएटर में मूवी देखते समय ड्रिंक भी कर सकते है।

4. सिनेमा सुरलियाउ थिएटर, पेरिस
सिनेमा सुरलियाउ दुनिया के खास थिएटर्स में से एक है। इस थिएटर में नाव जैसा सिटिंग अरेंजमेंट है। यह थ्री डी थिएटर देखने में काफी खूबसूरत है।

5. आइनॉक्स थिएटर, वडोदरा
इस थिएटर में लोग आराम से बिस्तर पर लेटकर फिल्में देखते हैं। यहां एक सीट पर दो लोग लेटकर फिल्म देख सकते है। 

6. न्यूपोर्ट अल्ट्रा सिनेमा, न्यूपोर्ट सिटी
यह थिएटर 3डी टेक्नोलॉजी पर बना है। इस थिएटर में अधिकतर कपल्स आते हैं। यहां 80 सीट्स हैं।

Related News