23 APRTUESDAY2024 8:08:05 PM
Nari

दुनिया के सबसे खतरनाक देश!

  • Updated: 04 Feb, 2017 01:10 PM
दुनिया के सबसे खतरनाक देश!

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। वहीं, कुछ देश एेसे भी हैं जहां घूमने जाना खतरे से खाली नहीं। कई देश एेसे हैं जिन्हें क्राइम की वजह से सुरक्षित नहीं माना जाता है। इन देशों में पर्यटकों पर कब हमला हो जाए किसी को नहीं पता। आज हम आपको एेसे कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक देश माना जाता है। 

1. सोमालिया
कहा जाता है कि इस देश में कानून और सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां पर चोरी और डकैती सबसे बड़ा धंधा बन चुका है।

2. इराक
इराक दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। यहां रोजाना कई लोगों की मौत हो जाती हैं। यहां बम जैसे धमाके आम बात है।

3. अफगानिस्तान
यहां पर हर दिन आंतकी हमलों की खबर सुनने को मिलती है। अफगानिस्तान की सरकार बहुत कमजोर है। इसके अलावा संसाधन की भी काफी कमी है।

4. सीरिया
पिछले कई सालों से यहां पर गृहयुद्ध जारी है। सीरिया पर पूरी दुनिया की नजर है। यहां पर निर्दोषों को बेरहमी से मार दिया जाता है।

5. नॉर्थ कोरिया
नॉर्थ कोरिया पूरी दुनिया में बदनाम है। यहां के रहने वाले लोग अपनी सरकार को किसी भगवान से कम नहीं मानते।

6. पाकिस्तान
पाकिस्तान को भी दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। यहां पर आतंकवाद के अलावा, राजनीतिक हिंसा, हत्या, ड्रग्स, अपहरण की अनगिनत घटनाएं आम बात हो चुकी है।

Related News