20 APRSATURDAY2024 2:08:35 AM
Nari

दुनिया के सबसे लंबे रेल रूटों का आप भी उठाएं लुत्फ!

  • Updated: 17 Jan, 2017 01:04 PM
दुनिया के सबसे लंबे रेल रूटों का आप भी उठाएं लुत्फ!

ट्रैवलिंगः हर किसी के अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। म्यूजिक सुनना,डांस,फिल्में देखना या फिर लांग ड्राइव या फिर लंबा सफर। जी हां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लंबा सफर करने के शौकिन होते हैं। आज हम दुनिया के ऐसे सफर के बारे में बात कर रहे हैं जो बेहद लंबे हैं। यह हैं ट्रेन के सफर। लंबे सफर में कुदरती नजारों का आनंद लेना सिर्फ ट्रेन में ही हो सकता है। आइए जाने कौन-कौन से देशों में आप कर सकते हैं ट्रेन के लंबे सफर। 

1. ट्रांस साइबेरियन, रूस
इस ट्रेन में मॉस्को से व्लादीवोस्तोक तक का सफर करने में 1 या 2 दिन नहीं बल्कि पूरे 6 दिनों का समय लगता है। रूस के मॉस्को से व्लादीवोस्तोक की दूरी 9258 कि.मी की है।

2. चीन
आप चीन में भी ट्रेन के लंबे सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। चीन के शंघाई से ल्हासा का ट्रेन से सफर तय करने में 2 दिन का समय लगता है। शंघाई से ल्हासा की दूरी 4372 कि.मी है। 

3. द कैनेडियन, कनाडा
कैनेडा में भी आप ट्रेन के लंबे सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। टोरंटो से वैंकुवर तक ट्रेन में सफर करने के लिए 3 दिन का समय लगता है। इस रूट की लंबाई 4465 कि.मी के करीब है। 

4. इंडियन पैसिफिक, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वैसे तो लोग हवाई यात्रा का इस्तेमाल करते हैं। ताकि समय की बचत हो लेकिन सिडनी से पर्थ तक का सफर ट्रेन में तय करने में 65 घंटे लगते हैं। इसकी सफर की दूरी लगभग 4351 है। 

5. कैलिफॉर्निया साइफर, अमरिका
अमरिका में भी लोग ट्रेन का सफर करने के लिए तैयार रहते हैं।  एमेरीविले से शिकागो का सफर ट्रेन से तय करना चाहते हैं तो आपको 51 घंटे का सफर करना पड़ेगा। इस दूरी की कमी 3923 कि.मी है। 

6. पैरिस-मॉस्को एक्सप्रेस, फ्रांस
पैरिस से मॉस्को तक का सफर ट्रेन में तय करना चाहते हैं तो इसके लिए 48 घंटे का समय लगना तय है। यहां कि दूरी 3215 कि.मी है।

7. विवेक एक्सप्रेस, भारत
आप विदेशों में ही नहीं देश में भी ट्रेन की लंबी दूरी तय कर सकते हैं। यहां पर आप विवेक एक्सप्रेस में डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक का सफर तय करने में करीब 82 घंटे का सफर तय करना पड़ता है।

8. ओरिएंटल एक्सप्रेस, थाईलैंड
आपको कहा जाए कि बैंकॉक से सिंगापुर तक का सफर ट्रेन मेें करना तो आप शायद यकीन नहीं कर पाएंगो कि इसके लिए आपको 3 दिन और 2 रात का सफर तय करना पडेगा। इस रूट की दूरी लगभग 2180 कि.मी है। 

Related News