16 APRTUESDAY2024 5:11:13 AM
Nari

देश में ही नहीं, विदेश में भी बने हैं हिन्दू मंदिर

  • Updated: 16 Jan, 2017 03:21 PM
देश में ही नहीं, विदेश में भी बने हैं हिन्दू मंदिर

ट्रैवलिंगःभारत आस्था का देश है,यहां पर हर राज्य और शहर में मंदिर,मस्जिद,गुरूद्वारे और गिरीजाघर हैं। ऐसा नहीं कि सिर्फ भारत के लोग ही भगवान में आस्था रखते हैं। विदेशों में भी कुछ ऐसे मंदिर हैं जो हिन्दूओं के लिए आस्था का केन्द्र बने हुए हैं। ये मंदिर जितने भव्य हैं उतने ही खूबसूरत भी हैं। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहां के मंदिरों की गिनती विश्व के सबसे सुंदर मंदिरों में की जाती है। 


1. पुरा बेसकिह मंदिर, बाली
इंडोनेशिया में बना यह मंदिर बहुत खूबसूरत है। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। यहां पर बहुत से देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इसकी भव्य इमारत और सुंदरता को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

2.पुरा तमन सरस्वती मंदिर, बाली 
बाली के उबुद में बना देवी सरस्वती का यह मंदिर बहुत खास है।विद्या,संगीत और ज्ञान के देवी सरस्वती मां के मंदिर वैसे तो विदेशों में बहुत कम देखे जाते हैं लेकिन यहां पर  एक सुन्दर कुंड भी बना है, जो इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है। पर्यटक इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं। 

3.सिंघसरी शिव मंदिर, जावा
यह मंदिर जावा में स्थित है, यहां पर भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा है। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर शिवरात्री और भगवान शिव से जुड़े सभी त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं। कहा जाता है कि यह मंदिर 13 शताब्दी में बना था। 

3. तनह लोट मंदिर, बाली
बाली में ही बना भगवान विष्णु का यह मंदिर अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए विश्व भर में विख्यात है। यह हिन्दूओं की आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र है। 

4. प्रम्बानन मंदिर, जावा
ब्रह्मा,विष्णु,महेश को समर्पित यह मंदिर जावा में स्थित है। इसे भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल है। यहां पर लोग दूर-दूर से आते हैं। इसकी खास बात यहां पर त्रिदेवों के बने वाहन है। 


 

Related News