24 APRWEDNESDAY2024 1:09:41 AM
Nari

सदियों पुरानी गुफा तक पहुंचता है यह रास्ता

  • Updated: 27 Jan, 2017 07:15 PM
सदियों पुरानी गुफा तक पहुंचता है यह रास्ता

ट्रैवलिंगः देश-दुनिया में घूमने के लिए बहुत सी रोमांचक जगहें हैं। कुछ ऐतिहासिक तो कुछ कुदरती खूबसूरती के कारण लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं। आज हम अमरिका के न्यू मैक्सिको में कार्ल्सबेड नाम की जगह के बारे में बात कर रहे हैं जो करोड़ो साल पुरानी है। खूबसूरती और गहराई के कारण लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं।इसके अंदर जाने के लिए रास्ता भी 750 फीट गहरा है।आइए जानें चिहुआहुआ रेगिस्तान में ग्वाडालूपे पहाड़ों की इस गुफा की कुछ खास बातों के बारे में

1. इस गुफा के अंदर जाने का रास्ता कुदरती और मजेदार है। इसके अंदर जाने के लिए कई तरह के घूमावदार मोड़ो से होकर गुजरना पड़ता है। 

2. गुफा के अंदर हजारों चमगादड़े हैं। सूरज के डूबते ही चमगादड़ें भारी तादाद में गुफा अंदर आनी शुरू हो जाती हैं। 

3. इसकी गहराई पर जाने से रोशनी कम हो जाती है और रास्ता तकरीबन 750 फीट गहरा चला जाता है। 

4. यहां पर क्वीन्स चेंबर, डेविल स्प्रिंग, किंग्स पैलेस और बोनयार्ड को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

5. गुफा के अंदरहॉल ऑफ व्हाइट ज्वाइंट को देखने के लिए कुछ रास्तों से रेंग कर भी जाना पड़ता है। 
 
6. इस गुफा के खास 4 चैबर्स तक जाने के लिए 830 फीट की गहराई तक जाना पड़ता है। 

7. यहा तक जाने के लिए कार्ल्सबेड, न्यू मेक्सिको में मेक क्लीलन पालोमर एयरपोर्ट की फ्लाइट लेनी पड़ती है। 

8. इसे रोमांचित और आकर्षित जगह पर जाने के लिए मार्च से अप्रैल और सितंबर से अक्टूबर का समय अच्छा रहता है। 

Related News