20 APRSATURDAY2024 8:13:11 AM
Nari

दुनिया का सबसे मंहगा होटल,एक रात का किराया 17 लाख!

  • Updated: 10 Jan, 2017 12:46 PM
दुनिया का सबसे मंहगा होटल,एक रात का किराया 17 लाख!

ट्रैवलिंगःदुनिया में खूबसूरत और आलिशान जगहों की कोई कमी नही है। आज हम ऐसे ही होटल की बात कर रहे हैं जो बहुत खूबसूरत है लेकिन इस होटल में रहने के लिए आपको 17 लाख रुपय की कीमत खर्च करनी पड़ सकती है। इस आलीशान होटल में रूकने के लिए दुनिया के बड़े-बड़े लोग आते हैं। आइए जाने इस होटल की खास बात।

इटली के मिलान में Excelsior Hotel Gallia नाम का यह होटल बहुत ही खास है। इसका 17 लाख रात का किराया होने की खास वजह इसका पूरी तरह से बुलेट प्रूफ होना है। यहां पर सारे शीशे बुलेट प्रूफ हैं। चैकइन से लेकर चैकआउट तक खास तरह की सहुलियत मिलती है। खास खातिरदारी के लिए यहां पर स्पैशल नौकर मिलते हैं। 
 

यहां पर बड़े-बड़े लोग रहने के लिए आते हैं। हर किसी कमरे में लिफ्ट,कांफ्रैस हाल और किंग साइज बैडरूम है। दुनिया के बड़े-बड़े राजनेता और रईस लोग यहां पर आते हैं। इस खूबसूरत होटल में रूकना हर किसी के बस की बात नहीं। यह विश्व के सबसे महंगे होटल के नाम में गिना जाता है। 

Related News