20 APRSATURDAY2024 4:02:32 AM
Nari

दुनिया के सबसे खूबसूरत और मंहगे होटल

  • Updated: 06 Dec, 2016 05:34 PM
दुनिया के सबसे खूबसूरत और मंहगे होटल

आपने बहुत बार होटल में खाना खाया होगा। कहीं घूमने फिरने गए तो बढिया होटल में रात भी बिताई होगी लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे होटलों के बारे में बता रहे हैं जहां पर एक रात बिताने के लिए लाखों रूपय खर्च करने पड़ते हैं। आज हम आपको ऐसे ही मंहगे होटलों के बारे में बता रहे हैं।  

1. रॉयल स्वीट, होटल प्लाजा एथन,पैरिस

यह पैरिस का सबसे महंगा और बड़ा होटल है। आप यहां पर एवेन्यू मौनटैंग और एफिल टॉवर के व्यू का मजा ले सकते हैं।

2. द अपार्टमेंट, द कनॉट हॉटल, लंदन

लंदन का यह होटल बहुत खूबसूरत है। यहां पर आपको हर तरह की लग्जरी सुविधा मिलेगी। यहां पर एक रात ठहरने का किराया औसतन 24,600 डॉलर है। 

3. पैंटहाउस, द मार्क होटल, यूएसए

मंहगे होटलों की सूची में शामिल होने वाला यह होटल बहुत खूबसूरत है। यहां का किराया 86,094 डॉलर के लगभग है। आपको यहां पर सेलॉन और सूट टेलरिंग की सर्विस भी मिलती है।

4. पैंटहाउस स्वीट, होटल मार्टिनेज,फ्रांस

फ्रांस के इस होटल की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसकी खूबसूरती को देखकर ही साऊदी के शेख ने यहां पर 5 साल ठहरने की इच्छी जताई थी।

5. राज पैलेस होटल, जयपुर इंडिया

भारत का यह होटल भी दुनिया के महंगे होटलों में शुमार है। यहां पर दुनिया क बेहतरीन शैफ,प्राइवेट थिएटर,लाइब्रेरी जैसी और भी बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं। 

दुनिया के इन होटलों के अलावा और भी बहुत से होटल हैं जो मंहगे और बहुत खूबसूरत हैं। 

Related News