19 APRFRIDAY2024 1:42:44 AM
Nari

खतरनाक एयरपोर्ट,उड़ान भरते वक्त अटकती है जान

  • Updated: 16 Feb, 2017 02:34 PM
खतरनाक एयरपोर्ट,उड़ान भरते वक्त अटकती है जान

ट्रैवलिंगः दुनिया मेें ऐसे कई एयरपोर्ट हैं जहां पर जहाज की लैंडिग और टेकऑफ बेहद खतरनाक है। यहां पर उड़ान भरने से लेकर जहाज के उतरने तक पायलट समेत इसमें सफर करने वाले मुसाफिरों की जान भी अटकी रहती है। आज हम आपको विश्व के ऐसे खतरनाक एयरपोर्ट दिखाने जा रहे हैं जहां जहाज उतारना बेहद मुश्किल है। 

1. साबा एयरपोर्ट
नीदरलैंड के करीब बना साबा एयरपोर्ट दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट माना जाता है।यह दुनिया का सबसे छोटा इंटरनैशनल एयर पोर्ट है। इसकी लंबाई 400 मीटर है और यहां पर जहाज की लैडिंग बेहद चुनौती पूर्ण होती है। 

2. तोकांति हवाई अड्डा, होंडूरास
पहाड़ों के बीच बने इस हवाई अड़े के एयरवे पर जहाज को उतरने के लिए 45 डिग्री कोण पर करीब 7000 फुट नीचे तक जहाज को लाना पड़ता है। इतनी खतरनाक लैंडिंग के लिए पायलट को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

3. लागार्डिया एयरपोर्ट, न्यूयॉर्क
न्यूयार्क में बने इस एयरपोर्ट का रनवे 7000 फीट लंबा है। इसके अलावा इसका 196 फुट हिस्सा पानी के ऊपर बना है। यहां पर प्लेन की लैंडिंग कोई आसान काम नहीं है। 

4. कूर्चेवेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, फ्रांस
इस हवाई अड्डे पर जहाज उतारना पायलट के लिए बहुत चुनौती भरी काम है। इस अड्डे की लंबाई सिर्फ 535 मीटर ही है और रनवे की ढलान 18.5 प्रतिशत से भी ज्यादा है। 

5. वेलिंगटन हवाई अड्डा, न्यूजीलैंड
यह हवाई अड्डा बेहद खतरनाक है। इसका रनवे 6351 फुट है और दिलचस्प बात तो यह है कि इसके खत्म होते ही यहां पानी शुरू हो जाता है। यहां पर उड़ान भरना रोमांच और खतरे से खाली नहीं है।  

Related News