18 APRTHURSDAY2024 8:14:58 AM
Nari

अलग-अलग देशों में इस तरह किया जाता है 'Women's Day Celebration'

  • Updated: 08 Mar, 2018 03:51 PM
अलग-अलग देशों में इस तरह किया जाता है 'Women's Day Celebration'

दुनियाभर के हर देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग तरह का कानून बना है। मगर आज हम आपको महिलाओं से जुड़े कानून डे नहीं बल्कि अलग-अलग तरीक से मनाए जाने वाली वुमन्स डे सेलिब्रेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। दुनियाभर के कई देशों में इंटरनेशल वुमन्स डे को यूनिक और अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए इस वुमन्स डे के खास मौके पर जानते है कि आखिर किन देशों में वुमन्स डे को खास तरीके से मनाया जाता है।
 

1. ऑस्ट्रेलिया
वुमन्स डे पर महिलाओं को काम से छुट्टी दे दी जाती है। इस दिन ऑस्ट्रेलिया में कोई भी महिला किसी तरह का कोई काम नहीं करती। इसके अलावा इस दिन महिलाओं के लिए स्पैशल रैली भी निकाली जाती है।

PunjabKesari

2. चीन
चीन में मॉल, ऑनलाइन या दुकानों पर महिलाओं को डिसकाउंट पर जूतें, ब्यूटी कॉस्मेटिक और ड्रैसिस दी जाती है। इस दिन महिलाएं जो भी चाहें डिसकाउंट पर खरीद सकती हैं।

PunjabKesari

3. इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में वुमन्स डे पर महिलाओं के अधिकार के लिए राष्ट्रपति भवन में मार्च योजना बनाई जाती है। वुमन्स डे से पहले शनिवार के दिन महिलाएं यौन शोषण और हिंसा को खारिज करवाने के लिए खून की तरह लाल कपड़े पहनकर रैली निकालती है।

PunjabKesari

4. इटली
इटली में महिलाएं वुमन्स डे पर मुफ्त में संग्रहालयों और सांस्कृतिक स्थलों पर घूम सकती हैं। इसके अलावा महिलाओं को सम्मान देने के लिए इटली में प्रदर्शनियों के साथ-साथ जश्न भी मनाएं जाते हैं।

PunjabKesari

5. आयरलैंड
आयरलैंड में महिलाओं को उनके कानून बताने और उन्हें जागरूक करने के लिए हड़ताल और रैली का आयोजन किया, जिसमें कई महिलाएं हिस्सा लेती हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News