23 APRTUESDAY2024 7:56:34 AM
Nari

इंजीनियरिंग के अनोखे नमूने,जिनको देखकर आप हो जाएंगे हैरान!

  • Updated: 02 Feb, 2017 06:00 PM
इंजीनियरिंग के अनोखे नमूने,जिनको देखकर आप हो जाएंगे हैरान!

ट्रैवलिंगः दुनिया में कुदरत के बनाएं बहुत से नजारे हैं,जिनको देखकर हम हैरान हो जाते हैं। पहाड़,गुफाएं,खूबसूरत नजारे और न जाने कौन-कौन सी ऐसी चीजें हैं जो बहुत ही खूहसूरत लगती हैं लेकिन आज हम जिन अद्भूत निर्माण की बात कर रहे हैं वो कुदरत की नहीं बल्कि इंसान की कारागरी है। इनको देखकर हम हैरान रह जाते हैं कि ऐसी कलाकारी आखिर कैसे संभव है। आज हम कुछ ऐसे अद्भुत निर्माण के बारे में बात कर रहे हैं जो खूबसूरत भी हैं और आश्चर्यजनक भी। 

1. स्काई डेक शिकागो
कांच की बनी यह बालकोनी यू.एस की सबसे ऊंची इमारत के प्लेटफॉर्म पर बनी है। यह डेक 1353 फीट की ऊंचाई पर बना है और इस पार्दशी डेक से आप शिकागो का पूरा नजारा देख सकते हैं। यह कांच का बना डेक 5 टन वजन आसानी से झेल सकता है। 

2. Tianmen माउंटेन पार्क 
चीन में Tianmen माउंटेन पार्क कांच का बना रास्ता है जो 4705 की ऊंचाई पर बना है। ऐंडवेंचर के शौकिन लोग के लिए यह जगह सबसे अच्छी है। चट्टान पर बना कांच का यह रास्ता 200 फीट लंबा है। यहां की खास बात है कि कुदरती नजारा देखने के लिए यहां पर चलने के लिए आपको पहले अपने जूते उतारने होंगे। जिससे आप साफ-साफ सब देख सकते हैं। 

4. लटका हुआ होटल 
आपने लटके हुए होटल के बारे कभी नही सुना होगा लेकिन असल में यह होटल पेरू की चट्टान पर बना है। यहां पर वही लोग रूक सकते हैं जो एंडवेंचर के शौकिन हैं। 25 फीट लंबे और 8 फीट ऊंचे इस कमरे में बाथरूम की सुविधा भी है। 

5. कांच का प्लेटफॉर्म
जमीन से 1300 फुट ऊंचाई पर बने कांच के इस पुल को दुनिया का सबसे ऊंचा प्लेटफॉर्म माना जाता है। यह प्लेटफार्म 4467 स्क्वायर फीट के इलाके में फैला हुआ है। इस पर चलने के लिए डर भी बहुत लगता है। यह प्लेटफॉर्म बीजिंग में बना हुआ था। 

6. फल्क्रिक व्हील
इस पुल का डिजाइन बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। बोट लिफ्ट की तरह बना यह पुल एक तरह की मशीन है जो एक से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है। 

Related News