20 APRSATURDAY2024 1:14:30 AM
Nari

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन

  • Updated: 29 Dec, 2016 01:52 PM
ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन

ट्रैवलिंगः कुछ लोगों को रेल का सफर करना बहुत पसंद होता हैं। रेल सफर में आप कई नए लोगों से मिलते हैं जिससे आपका सफर बड़ी आसानी से बितता है। सफर के दौरान हम कई रेलवे स्टेशन देखते है जो काफी सुंदर होते हैं। आज हम आपको विश्व के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे है।

1. अटोचा स्टेशन मेड्रिड
अटोचा रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर एक छोटा सा जंगल बनाया गया है, जहां पेड़ पौधों और जानवर देखने को मिलते है। 

2. ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क
इस स्टेशन में 44 प्लेटफार्म है और 67 रेलवे लाइंस है। 1913 में यह रेलवे स्टेशन बना था। इस स्टेशन से हर साल करीब 4 करोड़ लोग ट्रेन पकड़ते है।

3. सेंट पैन क्रॉस इंटरनेशनल लंडन
इंग्लैंड में स्थित यह रेलवे स्टेशन किसी महल से कम नहीं है। 1868 में यह रेलवे स्टेशन बना था।

4. गारे डे स्ट्रासबर्ग फ्रांस
1883 में यह रेलवे स्टेशन बना था। इस रेलवे स्टेशन को बनाने में करीबन 19 करोड़ की लागत आई थी।

5. काजवा स्टेशन जापान
यह रेलवे स्टेशन अपने आर्किटेक्ट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 1898 में हुआ था।
 

Related News