20 APRSATURDAY2024 12:50:08 PM
Nari

दुनिया की सबसे खतरनाक सुरंग! (Pix)

  • Updated: 12 Nov, 2016 09:34 AM
दुनिया की सबसे खतरनाक सुरंग! (Pix)

दुनिया की सबसे खतरनाक सुरंग गुओलियांग को चीन में 40 साल पहले बनाया गया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने लोगों ने इस सुरंग को बनाया था। आपको बता दें कि सिर्फ 13 लोगों ने 5 साल की कड़ी मेहनत करके इस 1200 मीटर लंबी सुरंग को बनाया था। यह सुरंग लोगों के लिए आकर्षण का केद्र है। इसकी दीवारों पर 30 अलग-अलग आकार की खिड़कियां हैं।


कहा जाता है कि आज से 40 साल पहले यहां जिंदगी जीना बहुत मुश्किल था। इस सुरंग का निर्माण 1972 में हुआ था। यह खतरनाक सुरंग चीन के हेनान प्रांत के गुओ लियान कुन गांव में है। इस रास्ते को क्लिफ कॉरिडार भी कहते है। इस गांव में 83 परिवार रहते हैं। यहां पर पहले सिर्फ पैदल चलते थे। इसकी यात्रा करना बहुत मुश्किल थी। लगभग 720 खड़ी पहाड़ियों पर बने रास्तों को पार करना होता था। इस रास्ते पर बीचों-बीच बनी सीढ़ियां काफी खतरनाक थी। इन सब परेशानियां को देखते हुए गांव के लोगों ने पहाड़ियों में टनल खोदने का फैसला लिया।


इस प्रोजेक्ट पर 13 लोगों ने काम शुरू किया। 1200 मीटर लंबी टनल को खोदने में 5 साल लग गए। इसके निर्माण में 12 टन की ड्रिल रॉड और 4,000 हथौड़ों का इस्तेमाल हुआ था।

Related News