20 APRSATURDAY2024 7:04:36 AM
Nari

चीन ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सबसे ऊंचा ब्रिज!

  • Updated: 02 Jan, 2017 12:41 PM
चीन ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनाया सबसे ऊंचा ब्रिज!

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई ऊंचे और खतरनाक पुल बने हुए हैं। अधिकतर खतरनाक पुल चीन में देखने को मिलते हैं। चीन कई खतरनाक और ऊंचे पुलों का निर्माण कर रहा है। इस बार भी चीन ने सबसे ऊंचा और खतरनाक पुल बनाया है। चीन ने 565 मीटर के पुल का निर्माण किया है।

निझु नदी घाटी के ऊपर बना यह पुल दक्षिणी-पश्चिमी पहाड़ी प्रांतों युन्नान और गुईझू को जोड़ता है। इस पुल का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ था जोकि सिंतबर 2016 तक चला। इस पुल को तैयार करने में तकरीबन 10 अरब रुपए की लागत आई है। तल से इस पुल की दूरी 200 मंजिला इमारत जितनी है। 

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य चीन के हूबेई प्रांत में बना सी डू रिवर ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा पुल हुआ करता था। वहीं, अब बैइपानजियांग पुल दुनिया में सबसे ऊंचा पुल बन गया है। चीन ने पहले भी कई पुल तैयार किए हैं। चीन के लोग काफी समय से इस पुल के बनने का इंतजार कर रहे थे। यह पुल अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

Related News