18 APRTHURSDAY2024 3:02:25 AM
Nari

दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्डिंग्स

  • Updated: 09 Jan, 2017 05:51 PM
दुनिया की सबसे खूबसूरत बिल्डिंग्स

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में एेसी कई खूबसूरत बिल्डिंग्स हैं, जिन्हें देखकर हम सोचते हैं कि इन्हें बनाने में कमाल का दिमाग लगाया गया है। इतिहास काल की इमारतों की तो कुछ अलग ही बात थी। आज हम आपको कुछ एेसी बिल्डिंग्स के बारे में बताने जा रहे है जो सबसे अलग और खूबसूरत हैं। तो आइए जाने इन बेहतरीन बिल्डिंग्स के बारे में...

1. हगिया सोफिया, इस्तांबुल, तुर्की
यह तुर्की में स्थित यह मस्जिद बहुत ही खूबसूरत है। पहले यह एक मस्जिद थी लेकिन अब इसे म्युजियम बना दिया गया है। 

2. गोल्डन टेम्पल, इंडिया
गोल्डन टेम्पल बहुत ही फेमस गुरुद्वारा है। दूर-दूर से लोग इसकी खूबसूरती देखने के लिए आते हैं। अब गोल्डन टेम्पल पहले से भी बहुत खूबसूरत दिखता है। 

3. वाट रोंग खुन, चिंगरी, थाईलैंड
देखने में यह बिल्डिंग बर्फ से बनी हुई लगती है लेकिन एेसा नहीं है। इसे हम आर्किटेक्चर का कमाल ही कह सकते है। यह खूबसूरत बिल्डिंग बर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

4.  टाइगर्स नेस्ट मोनेस्टरी, पेरो डिस्ट्रिक्ट, भूटान
यह बिल्डिंग भूटान की पेरो वैली पर 2600 फीट ऊंचाई पर बनी है। ये बिल्डिंग टुरिस्ट का सबसे खास और फेमस आकर्षण है।

5. ग्रेसम बुढ़ापेस्ट, हंगरी 
यह शानदार महल अपनी खूबसूरती के लिए कारण बहुत फेमस है। यह जयपुर के राज-रजवाड़े की तरह दिखता है। 
 

Related News