20 APRSATURDAY2024 1:41:33 AM
Nari

Women's Day: ब्रैस्ट कैंसर के कारण और लक्षण जान इस तरह करें घरेलू इलाज

  • Updated: 08 Mar, 2018 09:51 AM
Women's Day: ब्रैस्ट कैंसर के कारण और लक्षण जान इस तरह करें घरेलू इलाज

बदलते लाइफस्टाइल के साथ-साथ महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या भी बढ़ती जा रही है। एक सर्वे के अनुसार आज के समय में कम से कम 73 प्रतिशत महिलाएं इस बीमारी का शिकार हो रही हैं। ज्यादातर यह बीमारियों महिलाओं को सही जानकारी न होने के कारण होती है। कुछ इस तरह की कंडीशन होती है, जिससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। खान-पान के जरिए आपके शरीर में कई तरह के कैमिकल्स जाते है, जोकि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पैदा कर सकते है। आज हम वुमन्स डे मौके पर हम आपको महिलाओं में बढ़ रहें ब्रेस्ट कैंसर के कारण, लक्षण और इसके कुछ घरेलू उपचार बताएं, जिससे आपके इस बीमारी के खतरे के बच सकते है।
 

ब्रेस्ट कैंसर के कारण
बढ़ती उम्र
मोटापा
खराब जीवनशैली
शराब का अधिक सेवन
धुम्रपान बहुत ज्यादा सेवन
ज़्यादा उम्र में पहले बच्चे का जन्म
जनेटिक प्रॉब्लम

PunjabKesari

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
स्तन या बाँह के नीचे गांठ होना
स्तन से रस जैसे कुछ पदार्थ का निकलना
निपल्स का मुड़ जाना
स्तन में सूजन
स्तन के आकार में बदलाव
स्तन को दबाने पर दर्द न होना

PunjabKesari

इन कंडीशन में बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
1. 12 साल की उम्र से पहले ही पीरियड्स आना से आगे चलकर ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।
2. 30 साल की उम्र के बाद प्रैग्नेंट होने पर भी इसके चांसेस बढ़ जाते है।
3. ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन भी इस बीमारी के खतरे को बढ़ा देता है।
4. अगर आपको पीरियड्स 55 की उम्र केबाद ही बंद हो गए है तो आपको यह बीमारी हो सकती है।
5. शरीर में किसी तरह के जनेटिक बदलाव के कारण भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या बढ़ जाती है।
 

ब्रेस्ट कैंसर के घरेलू उपचार
1. ग्रीन टी
दिन में 3 बार ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर में कैंसर सेल्स बनने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

PunjabKesari

2. हल्‍दी
हल्दी का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को खत्म करता है। इससे शरीर में जमा गंदगी भी बाहर निकल जाती है।
 

3. व्हीट ग्रास
इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर आपको ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचाते है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड का सही सर्कुलेशन होता है और ऑक्सीजन का भी प्रवाह बना रहता है, जोकि ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को शरीर से दूर रखता है।

PunjabKesari

4. काली मिर्च
एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर काली मिर्च का रोजाना सेवन ब्रेस्ट कैंसर के चांसेस को खत्म कर देता है।
 

5. लहसुन
कच्चे लहसुन या शहर के साथ इसका सेवन महिलाओं के शरीर को ब्रेस्ट कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करता है।

PunjabKesari

6. काली चाय
काली चाय में एपि गैलो कैटेचिन गैलेट नाम का रसायन होता है, जोकि स्तन में ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। दिन में 2-3 बार इसका सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर देता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News