24 APRWEDNESDAY2024 1:47:16 PM
Nari

नहा नहीं सकती यहां की महिलाएं, फिर भी हैं इनकी खूबसूरती के चर्चे!

  • Updated: 18 Jan, 2017 08:25 PM
नहा नहीं सकती यहां की महिलाएं, फिर भी हैं इनकी खूबसूरती के चर्चे!

लाइफस्टाइलः दुनियाभर में कई जनजाति के लोग रहते हैं। कुछ जनजाति एेसी भी है जो अपने अनोखे रिवाज के लिए जानी जाती है। आज हम आपको एक एेसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे है जहां की महिलाओं को नहाना मना है। जी हां, अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिस्बा जनजाति की महिलाओं को नहाना तो दूर पानी से हाथ धोना भी मना है।

इस जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं। हिम्बा जनजाति की महिलाओं को सबसे खूबसूरत महिलाएं कहा जाता है। इन्हें नहाने की इजाजत नहीं है इसलिए ये खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए एक खास तरीका अपनाती हैं। ये महिलाएं जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपने शरीर को फ्रेश रखती हैं। शरीर से बदबू न आए इसलिए महिलाएं इस तरह के उपाय अपनाती हैं।


हिम्बा जनजाति के महिलाएं अपनी त्वचा के लिए कई और तरीके भी अपनाती हैं। अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए एक लोशन का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि यह महिलाएं लोशन को बनाने के लिए जानवर की चर्बी और हैमाटाइट की धूल को यूज करती हैं। इस लोशन से उनकी स्किन का रंग लाल हो जाता हैं। इस लोशन लगाने से उनकी स्किन कीड़ों से बची रहती है। इन महिलाओं की स्किन की वजह से इन्हें रेड मैन भी कहा जाता हैं।

Related News