24 APRWEDNESDAY2024 11:40:03 AM
Nari

महिलाओं की ये बीमारियां कर सकती हैं उन्हें पार्टनर से दूर !

  • Updated: 08 Apr, 2017 11:49 AM
महिलाओं की ये बीमारियां कर सकती हैं उन्हें पार्टनर से दूर !

पंजाब केसरी (सेहत) :  घर और बाहर का काम करके महिलाओं का शरीर थका-थका रहता है जिससे उन्हें कई छोटी-बड़ी परेशानियां लगी रहती हैं। महिलाओं को अक्सर पेट, सिर और पीठ दर्द की समस्या रहती है जिसे वे ज्यादा अहमियत नहीं देती। जिस वजह से ये बीमारियां आगे चल कर किसी बड़े रोग का कारण बन सकती हैं। रोजाना की इन परेशानियों के कारण महिलाएं अपने पार्टनर के साथ सही ढंग से समय नहीं बिता पाती जिस वजह से उनके बीच का रोमांस खत्म हो जाता है। इन सब से निपटने के लिए महिलाओं को अपने शरीर का पूरा ध्यान देना चाहिए। आइए जानिए महिलाओं की समस्याएं और उससे निपटने के तरीके

1. झड़ते बाल
पुरूषों को महिलाओं के लंबे बाल बहुत पसंद होते हैं लेकिन खून की कमी और हॉर्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं के बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। महिलाओं की इस समस्या का सीधा असर पार्टनर पर पड़ता है। झड़ते बालों को रोकने के लिए महिलाओं को मौसमी फलों और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। 

2. चक्कर आना 
काम का ज्यादा बोझ होने की वजह से महिलाओं के शरीर में कमजोरी आ जाती है जिस वजह से उन्हें कई बार चक्कर आने लगते हैं। महिलाएं इस समस्या को ज्यादा महत्व नहीं देती और कोई इलाज नहीं करवाती लेकिन आगे जाकर इससे ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को सुबह-शाम हाथों पैरों की एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे शरीर में खून का प्रवाह सही तरीके से बना रहता है।

3. पेट दर्द
महिलाओं को अक्सर पेट दर्द रहता है। माहवारी के आने से पहले और उस दौरान पेट में दर्द होना आम बात है। इसके अलावा पेट में गैस या दर्द के कारण वे अपने पार्टनर के साथ रोमांस नहीं कर पाती जिस वजह से उनमें दूरियां आ जाती हैं। कुछ महिलाओं को पेट में बार-बार दर्द रहता है। इससे पत्थरी, अंडकोष में गांठ या अल्सर जैसी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए महिलाओं को तली-भुनी चीजें नहीं खानी चाहिए और ज्यादातर दूध और लस्सी जैसी ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए।

4. वजन घटना या बढना
पुरूषों को सुडौल शरीर वाली महिलाएं ही ज्यादा पसंद आती हैं। शादी के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है लेकिन अगर वजन तेजी से बढ़ने लगे या घट जाए तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इससे थायरॉइड, टीबी या कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Related News