20 APRSATURDAY2024 6:56:33 AM
Nari

महिलाएं नहीं जानती शरीर में आता है कब और कैसे बदलाव

  • Updated: 08 Mar, 2017 03:47 PM
महिलाएं नहीं जानती शरीर में आता है कब और कैसे बदलाव

सेहतः औरतों के शरीर में पुरूषों के मुकाबले ज्यादा बदलाव आते हैं। कई बार अपनी ही गलतियों के कारण ऐसे बदलाव आते हैं, जिनके बारे में शायद आप न जानती हो। समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां,कमजोरी के अलावा और भी बहुत से बदलाव है, जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है। 


1. धूप और झुर्रिया
महिलाओं के चेहरे पर पुरूषों से जल्दी झुर्रिया पड़नी शुरू हो जाती हैं। इसकी वजह बढ़ती उम्र को भी माना जाता है लेेकिन औरतें यह नहीं जानती की धूप में ज्यादा देर तक बैठने से भी झुर्रिया आनी शुरू हो जाती हैं। 

2. एक्सरसाइज और अनियमित पीरियड्स
मोटापा घटाने या फिर फिट रहने के लिए महिलाएं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करती हैं। इसके बाद वह कुछ खाने से भी परहेज करती हैं। कसरत के बाद शरीर में आई कमजोरी औ पानी की कमी के कारण पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। 

3. थाइराइड और नींद 
हर किसी के लिए दिन में 8 घंटे आराम की नींद लेना बहुत जरूरी है। काम न करने के कारण भी नींद आए और थकावट रहे तो इसका कारण थाइराइड भी हो सकता है। ऐसे में इसकी समय पर जांच जरूर करवाएं। 

4. नाखून और धूप
गर्मियों में सर्दियों के मुकाबले नाखून तेजी से बढ़ते हैं। इसका कारण धूप से विटामिन डी का ज्यादा मिलना है। आपके शरीर में भी इस तरह के बदलाव आएं तो धूप इसका कारण हो सकती है। 

5. ब्रैस्ट साइज और पीरीयड्स
ब्रैस्ट का साइज औरतों में पीरीयड्स,गर्भावस्था और मीनोपॉज के दौरान बदलता रहता है। महिला में आए शारीरिक बदलाव के कारण इस तरह होता रहता है। 

Related News