25 APRTHURSDAY2024 4:54:39 AM
Nari

बिना एक्सरसाइज किए आसानी से घटाएं अपना वजन

  • Updated: 30 Apr, 2017 12:58 PM
बिना एक्सरसाइज किए आसानी से घटाएं अपना वजन

पंजाब केसरी (सेहत): बिजी लाइफ के चलते लोगों के पास अपनी सेहत का ख्याल रखने तक का टाइम नहीं है। शायद यहीं कारण है कि आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी रोग या बीमारी से ग्रस्त रहते ही है। इन्हीं बीमारियों में मोटापे की समस्या आम है। हर 5 में से 3 व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाते है। पहले समय में भारी वजन का सामना केवल बड़ी उम्र के लोगों को करना पड़ता था लेकिन आज के समय में यह समस्या बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। मोटापे का सबसे बड़ा कारण गलत खानपान और रोजमर्रा की आदतें है। लोग अक्सर खाने के चीजों में लापरवाही बरते रहते है, जो उन्हें धीर-धीरे मोटापे की और ले जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे, जिनमें सुधार करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है। 


1. एक फूड को एक बार ही खाएं। जैसे कि अगर आपने ब्रेकफास्ट में टोस्ट खाया है तो दोपहर के खाने में कॉर्बोहाइड्रेट वालाे फूड्स चावल खाएं। इसी तरह रात को खाने को खाएं। 

2. दाल और बीन्स का ज्यादा सेवन करें। इससे लो कैलोरी, फाइबर्स और प्रोटीन की मात्रा मिलती है और वजन कम होता है। 

3. रोजाना 8-9 घंटे की नींद पूरी करें क्योंकि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण अनिद्रा है। अगर आप दिन में पर्याप्त नींद लेगे तो आपको वजन भी कंट्रोल में रहेगा। 

4. अपने वजन के हिसाब से ही पानी पीएं। अगर आपका वजन 60 किलोग्राम दिन में 2 लीटर पानी पीएं। 

5. प्रोसेस्ड फूड्स और नमक का सेवन कम कर दें। इन चीजों के सेवन से शरीर में ज्यादा पानी जमा होता है और वजन बढ़ने लगता है। पालक, केलेका सेवन करें क्योंकि इससे काफी फायदा मिलेगा। 

6. मैदा और शुघर वाले रिफाइंड फूड्स के परहेज करें क्योंकि इनके सेवन से शरीर में पानी जमा होता है और वजन बढ़ने लगता है। 

Related News