20 APRSATURDAY2024 1:47:04 AM
Nari

बिना किसी मेहनत लड़के इस तरह दिख सकते हैं स्मार्ट

  • Updated: 18 Apr, 2017 05:23 PM
बिना किसी मेहनत लड़के इस तरह दिख सकते हैं स्मार्ट

पंजाब केसरी(ब्यूटी)- लड़कियां खूबसूरत बनने के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन लड़के भी स्मार्ट लगने की खूब इच्छा रखते हैं। इसके लिए वह भी कई बार पार्लर के चक्कर लगाते देखे जाते हैं। कुछ लड़के हैडसम और स्मार्ट तो दिखना चाहके हैं लेकिन इसके लिए कोई मेहनत भी नहीं करना चाहते। ऐसे में जरूरी है कि कुछ खास टिप्स अपनाएं जाएं और मेहनत भी न करनी पड़े। लड़के इन टिप्स को अपना कर और भी स्मार्ट दिख सकते हैं। 


1. छोड दें सिगरेट
सिगरेट पीने से सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। इससे फेफड़े तो खराब होते ही हैं साथ ही चेहरे पर मुंहासे भी होने लगते हैं। गुलाबी होंठ भी काले होने शुरू हो जाते हैं। चेहरा ही देखने में अच्छा न लगे तो स्मार्टनेस पूरी तरह से खराब हो जाती है। सबसे पहले सिगरेट छोड़ दें और पानी का ज्यादा सेवन करें। 

2. हेयर स्टाइल
लड़कों के बढ़े हुए बाल बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। स्मार्ट बने रहना है तो अपने हेयर स्टाइल पर पूरा ध्यान दें। 

3. फेस वॉश
आप लड़के हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि चेहरे को साफ नहीं रख सकते। धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण चेहरा खराब होने से बचाने के लिए 2 बार पानी से चेहरा जरूर साफ करें। 

4. न करें रोज शेव
रोजाना शेव करने से भी परहेज करें। इससे स्किन खराब होने का डर रहता है। चेहरे को साफ रखने के लिए होममेड फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

5. दांत भी हो साफ
लड़कों के दांतों पर लड़कियों का ध्यान सबसे पहले जाता है। स्मार्ट दिखने के लिए चमकदार दांत होना भी जरूरी है। रोजाना दिन में 2 बार दांतों की सफाई जरूर करें।  


 

Related News