25 APRTHURSDAY2024 1:34:35 AM
Nari

बीवी की नींद उड़ा देती हैं ये परेशानियां

  • Updated: 28 Feb, 2017 06:24 PM
बीवी की नींद उड़ा देती हैं ये परेशानियां

रिश्ते-नातेः हर लड़की अपने जीवनसाथी के साथ शादी के हजारों तरह के सपने देखती है। वह हर रिश्ते को बखूबी निभाएगी,पति और बच्चों को भरपूर प्यार देगी, उसका घर एक खुशहाल घर होगा वगैरह-वगैरह। जरूरी नहीं कि हर किसी का यह सपना पूरा हो। गृहस्थी की कुछ समस्याएं इतनी बढ़ जाती हैं कि कुछ औरतें अच्छे से सो भी नहीं पाती। आपकी पार्टनर को भी इस तरह की कोई परेशानी है तो इसके पीछेे कई वजह हो सकती हैं।  

1. भावुक
कुछ लड़कियां भावुक होती हैं। घर,ऑफिस,परिवार,बच्चे और पति सबके लिए सब कुछ पर्फैक्ट करने के बारे में सोचती है। इनमें से एक भी काम में जरा सी गड़बड़ी होने पर वह भावुक हो उठती है। इसका सबसे ज्यादा असर आपके पार्टनर की सेहत पर पड़ता है। नींद न आना इसकी सबसे बड़ी परेशानी है। 

2. असुरक्षित महसूस करना
कई बार जिंदगी में कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं जिसमें पति-पत्नी को कुछ देर के लिए अलग होना पड़ता है। पति से देर तक बातचीत न हो तो इससे पत्नी बेचैन महसूस करती है। इससे उसका मन किसी चीज में नहीं लगता और वह असुरक्षित महसूस करने लगती है। 

3. परिवार की फिक्र 
कुछ लड़कियां अपने मां-बाप से बहुत प्यार करती हैं। शादी के बाद भी उनका ध्यान अपने परिवार की ओर रहता है। ऐसा नहीं कि वो अपने सास-ससुर की फिक्र नहीं करती लेकिन उसको इस बात की भी चिंता रहती है कि उसका परिवार कैसा होगा। उनको हमेशा अपने माता-पिता के अकेले रह जाने की चिंता सताती है। इसी कारण से वह सो नहीं पाती। 

4. समस्याओं को शेयर न करना
समस्याएं आपस में बांटने से कम हो जाती हैं। हो सकता है कि रोक-टोक के कारण वह आपसे कुछ शेयर करने से बचती हो। जिससे परेशानी के कारण भी उसे नींद आती। आप उससे प्यार से बात करके पत्नी पर अपना यकीन बनाएं। जिससे उसकी परेशानी को कम करने में आप उसकी मदद कर सकते हैं। 

Related News