19 APRFRIDAY2024 1:47:48 AM
Nari

चेहरे की वैक्सिंग से हिचकिचाहट क्यों

  • Updated: 14 Mar, 2017 05:39 PM
चेहरे की वैक्सिंग से हिचकिचाहट क्यों

चेहरे की वैक्सिंग : चेहरे की सारी सुंदरता उस समय धूमिल नजर आने लगती है, जब चेहरे पर ज्यादा बाल हों, ऐसे में युवतियों का आत्म विश्वास भी कहीं खोने लगता है। इन्हें हटाने के लिए वैक्सिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है, परंतु इसे सही ढंग से किया जाना भी जरूरी है, नहीं तो आप चेहरे के बालों से छुटकारा पा कर यदि आपका आत्म विश्वास बढ़ता है, तो इसे क्यों न किया जाए, हम तो कहेंगे कि आपको चेहरे के बालों को निकालने के लिए चेहरे की वैक्सिंग अवश्य करनी चाहिए।

 


कुछ महिलाओं के चेहरे पर अधिक बाल नहीं होते और कुछ महिलाओं के चेहरे पर बहुत अधिक बाल होते हैं। चेहरे पर बालों का होने से उन्हें बेहद शर्मिंदगी महसूस होने लगती है, क्योंकि लोग उनका मजाक उड़ाने लगते हैं, यही कारण है कि चेहरे की वैक्सिंग को आज कल इतना महत्व दिया जाता है। यदि चेहरे के बालों से छुटकारा पा कर आपका आत्म विश्वास बढ़ता है, तो इसे क्यों न किया जाए, वैक्सिंग के अलावा आप थ्रेडिंग या शुगरिंग से भी अपने चेहरे के बालों को निकालनवा सकती हैं।

 

चेहरे के बालों को हटाने के लिए किसी भी तरीके को अपनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

बालों की लंबाई और मात्रा
यदि आपके चेहरे पर बहुत अधिक बाल हैं और यदि वास्तव में वे बहुत लंबे है तो वैक्सिंग इन्हें निकालने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि इससे एक बार में काफी बाल निकल जाते हैं और बाल जितने लंबे होते हैं, उतनी आसानी से वैक्सिंग के साथ बाल निकल जाते हैं।

 

दर्द
हालांकि यह एक दर्दनाक प्रक्रिया है तथा शरीर के अन्य भागों पर वैक्सिंग करने के मुकाबले में चेहरे पर वैक्सिंग करने से दर्द भी बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि चेहरे की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, परंतु यह दर्द 10-15 मिनट तक ही रहता है। यदि इससे ज्यादा यह दर्द रहे तो आपको मेडिकल सहायता अवश्य ले लेनी चाहिए, ताकि वह ज्यादा तकलीफदायक ना हो जाए।

 

वैक्स के प्रकार
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चेहरे के लिए आप सही प्रकार के वैक्स का ही यूज करें। यह वैक्स शरीर के अन्य भागों पर यूज किए जाने वाले वैक्स की तुलना में बेहद सॉफ्ट होना चाहिए। बाजार में चेहरे की वैक्सिंग के लिए रेडी टू यूज वैक्सिंग स्ट्रिप भी मिलती हैं। इनमें विटामिन ई और एलोवेरा जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिससे कि ये चेहरे के लिए बेहद सौम्य मानी जाती हैं। 

 

अधिक समय तक टिके रहने वाली
एक बार वैक्सिंग करने पर आपको 2 से 6 सप्ताह तक वैक्सिंग की आवश्यकता नहीं होती तथा यह आपके बालों के बढऩे की ग्रोथ पर भी निर्भर करता है। चेहरे के अन्य बालों को निकालने के अन्य तरीकों की तुलना में वैक्सिंग से चेहरे के बाल निकलने पर बाल जल्दी नहीं आते। ऐसे में आप अपने चेहरे की सुंदरता को ले कर निश्चिंत हो जाती हैं।

 

लालिमा
चेहरे की वैक्सिंग करने के बाद आपके चेहरे पर थोड़ी लालिमा आ सकती है, परंतु यह भी तय है कि यह लालिमा लगभग 15 मिनट बाद चली भी जाती है। इससे आराम पाने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जैल भी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो चेहरे पर बेबी ऑयल भी लगा सकती हैं, क्योंकि ऑयल से त्वचा पर वैक्स के जो अवशेष बचते हैं, वे भी दूर हो जाते हैं।  

 

त्वचा को तैयार करना
वैक्सिंग के लिए त्वचा को तैयार करने से पहले ध्यान रखें कि आप अपने चेहरे को धो लें और आपके चेहरे पर कोई मेकअप या तेल नहीं लगा होना चाहिए। उसके बाद जिस हिस्से पर वैक्सिंग करनी है, उस पर बेबी पाउडर लगाएं, ताकि बाकी बचा हुआ तेल अवशोषित हो जाए। उसके बाद वैक्स स्ट्रिप लगाएं।

 

आफटर केयर
वैक्सिंग के बाद चेहरे को बहुत कठोर साबुन से न धोएं। चेहरा धोने के लिए सौम्य क्लींजर या बेबी सोप का यूज करें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से मायश्चॅराइज करें और चेहरे को हाथ न लगाएं, क्योंकि यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो ऐसा करने से आपके चेहरे पर मुंहासें हो सकते हैं।

 

इसे स्वयं करें या ना करें की दुविधा
बाजू और टांगों की वैक्सिंग की तरह इसे घर पर स्वयं किया जा सकता है या नहीं इसकी दुविधा हर किसी के मन में चलती है, जी हां आप इसे स्वयं भी कर सकती हैं, यदि आपने पहले कभी वैक्सिंग की हो। इसे तभी करना चाहिए, जब आपको स्वयं पर पूर्ण विश्वास हो। चेहरे पर वैक्सिंग करना थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि वैक्सिंग करते समय आप अपने चेहरे के पूरे भाग को नहीं देख सकतीं, अत: कहीं ना कहीं बाल वैक्स होन से छूट ही जाते हैं। इस लिए बेहतर तो यही रहेगा कि आप किसी विशेषज्ञ से इसे करवाएं, ताकि आप को इस पर मनचाहा परिणाम मिल सके तथा चेहरा पूरी तरह से दमक उठे।

 

 


                                                                                                                      - हेमा शर्मा, चंडीगढ़

Related News