20 APRSATURDAY2024 3:58:09 AM
Nari

यह वजह बताती हैं कि शादी करने में कर ली जल्दी

  • Updated: 19 Jan, 2017 04:35 PM
यह वजह बताती हैं कि शादी करने में कर ली जल्दी

रिलेशनशिपः कुछ लोग एेसे होते हैं जिन्हें लगता है कि उन्होंने बहुत जल्दी शादी कर ली। एेसा उन्हें तब महसूस होने लगता है जब उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक न चल रही हो। जरूरी नहीं कि शादी के बाद हर कोई खुश रहें। कई शादियां एेसी भी होती हैं जो लंबे समय तक टिक नहीं पाती। आज हम आपको कुछ बताते हैं कि कौन सी सिचुएशन में लोगों के दिमाग में यह बात आती हैं। 

1. कई बार आपकी कुछ ख्वाहिशें होती हैं, जिन्हें पार्टनर के सामने रखने पर वह इंकार कर दे तो इस परिस्थिति में आपको एेसा महसूस होता है कि आपने बहुत जल्दी शादी कर ली।

2. कई लोगों की शादी घरवालों की मर्जी से हुई होती हैं। वहीं शादी के बाद अगर किसी से प्यार हो जाएं तो तब उनके दिमाग में एेसे सवाल जगह बना लेते हैं। 

3. अक्सर लड़कियों के साथ एेसा होता हैं कि उन्हें आने-जाने के लिए टोका जाता हैं। ससुरालवाले नौकरी नहीं करने देते या फिर बच्चा होेने पर उन्हें अपने करियर की तरह ध्यान नहीं देने देते। एेसी सिचुएशन में लड़की सोचती है कि क्यों मैने इतनी जल्दी शादी की?

4. ऑफिस में लोगों के साथ अच्छे रिलेशन बनने पर घर जाना बोरिंग लगने लगता है। एेसे में दिमाग में शादी को लेकर कई सवाल आते हैं। 

5. कई लोगों को नाइट पार्टी करना या घूमना फिरना बहुत पसंद होता हैं। एेसे में बार-बार पार्टनर का फोन आना कि घर जल्द पहुंच जाना। इन बातों से तंग आकर लोग सोचते हैं कि मैने बहुत जल्दी शादी कर ली। 

6. कुछ लोगों को अपनी आजादी बहुत पसंद होती है। शादी के बाद वह अपनी लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय नहीं कर पाते जिसके कारण उनको इस बारे में सोचना पड़ता है।

Related News