पंजाब केसरी(व्यूटी): बॉलीवुड में कई हीरोइन्स एेसी हैं जो अपनी एवरग्रीन ब्यूटी के लिए फेमस हैं। ये स्टार अपनी बढ़ती उम्र को रोकने के लिए कई ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। माधुरी से लेकर श्रीदेवी तक इनके चेहरे पर कभी भी झुर्रियां दिखाई नहीं देती लेकिन क्या आप जानते इसके पीछे की वजह। आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
एक फिल्ममेकर अवार्ड में करण जोहर ने इस बात को लेकर कई खुलासे किए थे। करण ने बताया था कि वह अपनी बढ़ती उम्र को रोकने के लिए बोटोक्स की मदद ले चुके हैं। यहीं नहीं, उन्होंने यह भी बताया था कि कई बॉलीवुड स्टार यंग दिखने के लिए इसका सहारा ले चुके हैं। दरअसल, बोटोक्स में एक इंजेक्शन के जरिए आपकी स्किन में Botulinum toxin डाला जाता है। इससे चेहरे की झुर्रियां और बारीक रेखाएं छिप जाती हैं।
करण ने तो इस बात को माना था लेकिन किसी और सेलेब्स ने कभी भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। वहीं, बॉलीवुड में कई हीरोइन्स एेसी हैं जिसके चेहरे से उनकी उम्र नजर नहीं आती लेकिन बढ़ती उम्र की निशानियां सभी के चेहरे पर साफ दिखती हैं। आज हम आपको कुछ एेसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लुक से लगता है कि उन्होंने इस ट्रीटमेंट का सहारा लिया है।