25 APRTHURSDAY2024 8:00:42 PM
Nari

रिश्ते में बंधने के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन

  • Updated: 24 Mar, 2017 01:14 PM
रिश्ते में बंधने के बाद क्यों बढ़ जाता है लड़कियों का वजन

रिलेशनशिप : लड़कियां अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ख्याल रखती  हैं। कहीं वह मोटी न हो जाएं या उनकी खूबसूरती में कोई दाग न लगे। इन बातों के बारे में काफी सोचती हैं लेकिन जब उनकी किसी लड़के के साथ दोस्ती हो जाती है या शादी के बंधन में बंध जाती हैं तो वह अपनी सेहत की और ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती। रिलेशनशिप में आने के बाद वह थोड़ी मोटी हो जाती हैं। आइए जानिए इसके कारण

1. कई तरह के व्यंजन
रिश्ते में आने के बाद लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर के साथ घूमने जाती रहती हैं, कभी रात के खाने पर या फिल्म देखने के लिए जाना पड़ता है। बाहर जाकर खाने में ऐसी बहुत-सी चीजें खाई जाती हैं जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। मूवी देखते समय भी पॉपकार्न, कोल्ड-ड्रिंक का सेवन किया जाता है जो शरीर की कैलोरी बढ़ातें हैं जिससे शरीर का फैट बढ़ने लगता है

2. सचेत न करना 
जब लड़कियां अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना शुरू कर देती हैं और पार्टनर भी उनकी सेहत के लिए सचेत नहीं करता तो ऐसे में लड़कियां भी अपनी और ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती। उनके अनुसार पार्टनर को वह ऐसे ही पसंद होती हैं जिससे वह अपने बढ़ते मोटापे के बारे में भी नहीं सोचती। इस तरह धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ता जाता है और वह जल्दी मोटी हो जाती हैं।

3. वर्कआउट न करना
रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कियां अपना ज्यादा समय पार्टनर के साथ घूमने-फिरने में या घर के कामों में बिता देती हैं। ऐसे में वह शारीरिक व्यायाम करने के लिए भी समय नहीं निकाल पाती जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर होता है। 

4. बॉडी शेप 
शादी होने पर या किसी के साथ रिश्ते में बंधने के बाद लड़कियां अपनी बॉडी पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती। समय के साथ रिश्ता मजबूत हो जाता है और शरीर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं जिससे मोटापा आना शुरू हो जाता है। अक्सर देखा गया है कि लड़कियां शादी के बाद मोटी हो जाती हैं।

5. एक-दूसरे को खुश करना
जब दो लोग प्यार के बंधन में बंध जाते हैं तो वे एक-दूसरे को खुश रखने की हर कोशिश करते हैं। साथ घूमने जाना और कई तरह के व्यंजन खाने से सेहत को काफी नुकसान होता है और शरीर का ध्यान न रखने की वजह से लड़कियों में मोटापा अा जाता है। 

 

Related News