23 APRTUESDAY2024 10:16:18 PM
Nari

क्यों मंडप छोड़कर भाग जाते हैं पुरुष? (Pix)

  • Updated: 25 Oct, 2016 08:13 PM
क्यों मंडप छोड़कर भाग जाते हैं पुरुष? (Pix)

शादी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है जिसे बहुत सोच समझ कर लेना पड़ता है। हर लड़की शादी के ढेरों सपने संजोती है। कई बार लड़की शादी के मंडप में पहुंचती है और आखिरी वक्त में दुल्हा शादी करने से इंकार कर देता है या छोड़कर भाग जाता है। एेसी स्थिति में हर किसी के मन में कई सवाल आते है। आज हम आपको बताते है कि आखिर क्यों मंडप छोड़कर भाग जाते है पुरूष?

1. अलग-अलग राय होना
शादी के बाद पती-पत्नी को कई मामलों में अपनी राय एक जैसी बनानी पड़ती है। अक्सर एेसा होता है कि लड़कों को लगता है कि वो एडजस्टमेंट नहीं कर पाएगे और वो इस तरह का फैसला ले लेते है। 

2. अपनी एक्स को न भूल पाना
कई लड़के ब्रेकअप के बाद तुंरत शादी करने की सोच लेते है। उनको लगता है कि एेसा करने से उनकी एक्स को जलन होगी और वो उनकी लाइफ में वापिस आ जाएगी। एेसा न होने पर वो मंडप छोड़कर भाग जाते है क्योंकि उन्हें लगता है कि वो अभी भी अपनी एक्स को ही चाहते है। 

3. लाइफस्टाइल बदलना
शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों की लाइफ बदल जाती है। शादी के बाद लड़के पर कई जिम्मेदारियां पड़ जाती है। पहले तो लड़के शादी के लिए हां कर देते है लेकिन जैसे शादी का समय नजदीक आता है तो उनका मन बदलने लगता है। 

4. दबाव के कारण
कई बार लड़के घरवालों के दबाव में आकर शादी का फैसला ले लेते है। एेसे में वो खुश नहीं होते। उन्हें लगता है कि अभी शादी का सही समय नहीं है। एेसी सिचुएशन में लड़के अक्सर शादी से भाग जाते हैं। 

5. उम्र में फर्क
कई बार शादी टूटने का कारण उम्र में अधिक अंतर होता है। कई बार घरवाले लड़की की सही उम्र लड़के को नहीं बताते और बाद में पता लगने पर लड़का शादी तोड़ देता है।
 

Related News