19 APRFRIDAY2024 7:41:55 AM
Nari

डिलीवरी के बाद क्यों दर्दनाक होता है संबंध बनाना?

  • Updated: 06 Apr, 2017 08:27 PM
डिलीवरी के बाद क्यों दर्दनाक होता है संबंध बनाना?

पेरेंटिंगः प्रैग्नेंसी के बाद महिला के शरीर में कई बदलाव आते है। वहीं, प्रैग्नेंसी के बाद संबंध बनाने में लोगों की रुचि कम हो जाती है। अधिकतर लोग इस बारे में बात भी नहीं करते। ज्यादातर महिलाओं को प्रैग्नेंसी के बाद संबंध बनाना पीड़ादायक लगने लगता है। आज हम आपको इसके पीछे के कारण बताएंगे। 

1. मांसपेशियों में दर्द
कई महिलाओं का सी-सेक्शन हुआ होता है जिसके कारण पेट में दर्द हो सकता है। एेसे में 6 महीने तक संबंध न बनाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान संबंध बनाना भी पीड़ादायक लगता है। 

2. संबंध की इच्छा खो जाना 
प्रैग्नेंसी के बाद अक्सर महिलाओं के बीच संबंध बनाने में रुचि कम हो जाती हैं। वहीं, मन न होने पर भी संबंध बनाना पीड़ादायक होता है। 

3. तनाव
डिलीवरी के बाद तनाव में रहने से संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। एेसे में तनाव से दूर रहें। 

4. स्तनपान 
स्तनपान करवाने से थकान महसूस होने लगती है। स्तनपान के दौरान हार्मोन्स में भी बदलाव आता है, जिसके कारण सैक्स करने की इच्छा कम हो जाती है।

Related News