19 APRFRIDAY2024 9:42:20 AM
Nari

लड़कियां क्यों नहीं कह पाती अपने मां-बाप से ये बातें

  • Updated: 06 Mar, 2017 12:12 PM
लड़कियां क्यों नहीं कह पाती अपने मां-बाप से ये बातें

पेरेंटिंगः बच्चे तो मां-बाप के लिए हमेशा लाडले होते हैं। वे अपनी हर छोटी-मोटी बातें अपने मां-बाप से शेयर करते हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी भी हैं जो लड़कियां अपने मां-बाप से नहीं कह पाती। फिर चाहे वे मां-बाप जीतने मर्जी करीब क्यों ना हो। आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें वे अपने मां-बाप से कहना तो चाहती हैं लेकिन डर के कारण कुछ कह नहीं पाती। 

 

1. मेरा ब्वायफ्रैंड है

लड़का हो या फिर लड़की, आज के समय में गर्लफ्रेंड या ब्वायफ्रैंड का होना आम बात है। लेकिन डर के कारण यह बात लड़की अपने मां-बाप से यह बात कभी नहीं कह पाती।

2. फोन

जब भी कोई लड़की अपने किसी अच्छे दोस्त से फोन पर बात कर रही होती हैं और ऐसे में अगर पेरेंट्स पूछ लें कि किससे बात कर रही हो तो लड़कियों का जवाव ज्यादातर यही होता है कि वह अपनी किसी सहेली से बात कर रही है।

3. मैं फेल हो गई

लड़कियां अक्सर अपने पेरेंट्स से अपने फेल होने के बारे में नहीं कह पाती। उनको फेल होने का गम नहीं बल्कि मम्मा-पापा को बताया कैसे जाएं, बस इसी चीज का उन्हें डर लगा रहता है।

4.  बाहर जाना

अक्सर क्या होता है कि जब लड़कियां बाहर घूमने जाती हैं तो वे अपने घर से झूठ बोल कर जाती हैं कि वे अपनी किसी सहेली के घर पढ़ने जा रही है।

5. मेरा दोस्त है

अगर मां-बाप अपनी लड़की को किसी लड़के के साथ बाहर घूमते हुए देख लेते हैं। तो लड़कियों का जवाब हमेशा यही होता है कि वे उनका सिर्फ एक अच्छा दोस्त है। चाहे वह लड़का उनका ब्वायफ्रैंड हो।
 

Related News