18 APRTHURSDAY2024 10:01:24 PM
Nari

प्रेग्नैंसी में क्यों होती है ये सब खाने की इच्छा?

  • Updated: 20 Mar, 2017 01:02 PM
प्रेग्नैंसी में क्यों होती है ये सब खाने की इच्छा?

पेरेटिंग :  गर्भावस्था के दौरान हर महिला को खुछ खास खाने का दिल करता है। इस दौरान महिलाओं को अचार, इमली जैसी खट्टी चीजें खाना पसंद होती है। गर्भावस्था में महिला को अचानक किसी समय भी खाने की इच्छा हो जाती है। इस इच्छा को क्रेविंग कहते हैं लेकिन कई बार कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जो होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। आइए जानिए महिलाओं में होने वाली खाने-पीने की इस क्रेविंग के बारे में

1. क्यों होती है ऐसी इच्छा
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है जिससे वह अजीब तरह की चीजें खाना चाहती हैं। इस दौरान कई महिलाओं का मिट्टी, डिट्रजैंट, टुथपेस्ट, चॉक, बेकिंग सोडा, पेंट जैसी अजीब चीजें खाने का मन होता है।

2. बच्चे के लिए खतरनाक
यह सभी चीजें बच्चे के लिए खतरनाक होती हैं। यह चीजें विटामिन और मिनरल्स के अवशोषण को रोक देते हैं जिससे शरीर में इनकी कमी हो जाती है। इसके अलावा इन्हें खाने से शरीर में जहर फैलने लगता है जिससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान होता है।

3.रोकने के लिए क्या करें
-
प्रेग्नैंसी के दौरान इन फालतू चीजों को खाने का मन करे तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। शरीर में जिन पोषक तत्वों की कमी है उसे पूरा करने के लिए एक हैल्दी डाइट लें। जिससे बच्चे को भी फायदा होगा और शरीर को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

- इस दौरान जब भी ऐसी चीजें खाने की इच्छा हो तो ध्यान कहीं और लगाने की कोशिश करे। फिर भी मन न माने तो च्यूंइग्म चबाएं या फिर तुलसी या पुदीने की पत्तियां भी चबा सकती हैं।

Related News