23 APRTUESDAY2024 1:56:58 PM
Nari

पीरियड्स के दौरान क्यों होती है लाइट ब्लीडिंग? जानें इसके कारण

  • Updated: 25 Sep, 2017 03:25 PM
पीरियड्स के दौरान क्यों होती है लाइट ब्लीडिंग? जानें इसके कारण

पीरियड में ब्लड का कम आना : महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स होती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में लाइट ब्लीडिंग और कई महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है। अक्सर महिलाओं में 3-5 दिन तक रक्त स्त्राव होता है लेकिन कुछ महिलाओं को सिर्फ 2 दिन तक बहुत ही लाइट ब्लीडिंग होती है। आइए जानिए लाइट ब्लीडिंग के लक्षण और कारणों के बारे में



ब्लीडिंग के लक्षण


लाइट ब्लीडिंग में सिर्फ 2 दिनों तक रक्त स्त्राव होता है।
ब्लीडिंग बहुत ही कम हो जाती है जैसे स्पॉटिंग
अनियमित माहवारी की समस्या 
महीने में 2-3 बार लाइट पीरियड्स



लाइट पीरियड्स के कारण


1. वजन और आहार
अधिक और कम वजन का हार्मोन्स पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं या पीरियड्स के दौरान बहुत ही लाइट ब्लीडिंग होती है।


2. उम्र
युवावस्था में जब लड़कियों को पीरियड्स की शुरूआत होती है तो उनमें लाइट पीरियड्स की समस्या देखी जाती है। वहीं जब महिला 40-45 साल की उम्र के बीच में होती है तो उसे भी अनियमित माहवारी की समस्या हो जाती है।


3. गर्भावस्था
प्रैग्नेंसी के पहले महीने कुथ महिलाओं को लाइट ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होती है। ऐसा अक्सर ओव्यूलेशन की वजह से होता है।


4. ब्रैस्ट फीडिंग
जो महिलाएं ब्रैस्ट फीडिंग करवाती हैं उनमें भी यह समस्या देखी जा सकती है। कुछ महिलाओं को स्तनपान के दौरान काफी समय के बाद पीरियड्स आते हैं। 

 


5. तनाव
अधिक तनाव लेने की वजह से भी अनियमित माहवारी और स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है।

 

Related News