20 APRSATURDAY2024 11:50:14 AM
Nari

पुरूष बीवी नहीं, गर्लफ्रैंड बनाना करते है पसंद!

  • Updated: 15 Feb, 2017 02:43 PM
पुरूष बीवी नहीं, गर्लफ्रैंड बनाना करते है पसंद!

रिश्ते-नाते: पुरूषों का स्वाभाव औरतों की तुलना में काफी अलग होता हैं। उन्हें आजादी और खुलेपन से बहुत प्यार होता हैं। इसी वजह से कई लड़के शादी के बंधन में बंधने से पहले भागते है क्योंकि वह शादी करके अपने ऊपर आने वाली जिम्मेदारियों से दूर रहना चाहते है और अपनी जिंदगी को अपने स्टाइल से जिना चाहते हैं। इसलिए ज्यादातर लड़के शादी से ज्यादा गर्लफ्रैंड बनाना बेहतर समझते हैं। इसके पीछे कई कारण है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहें। 

 

1. आजादी नहीं छिनती

कई पुरषों का मानना है कि गर्लफ्रैंड के साथ रहने पर ज्यादा आजादी महसूस होती है क्योंकि गर्लफ्रैंड के सात रहने से कई तरह की कोई चिंता नहीं होती है। वह अपनी मर्जी से कहीं भी घूम-फिर सकते है। वहीं बीवी बंधन का कारण लगती है। 

2. सवाल-जवाब का सिलसिला

ऐसे बहुत सी पत्नियां होती है, जो अपने पार्टनर से हर पल का हिसाब मानती है। जबकि गर्लफ्रैंड इसके विपरीत होती है। साथ ही अगर गर्लफ्रैंड सवाल कर भी लें तो वह अपनी मर्जी से जवाब देते है। उन्हें किसी तरह का डर नहीं होता। 

3. हर वक्त नजर रखना

ज्यादातर पत्नियों का काम होता है पति पर नजर रखना। गर्लफ्रैंड ऐसे नहीं करती, इसलिए मर्द बीवी की तुलना में गर्लफ्रैंड बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

4. समाज का डर 

बीवी बनाने के लिए समाज और कागजी कारवाई की जरूरत पड़ती है। वहीं गर्लफ्रैंड बनाने के लिए ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता। 

5. झगड़ों से निपटना 

अगर बीवी कभी झगड़ा कर लें तो मर्दों को सुनना पड़ता है, वह उन्हें छोड़ भी नहीं सकते है, वहीं अगर गर्लफ्रैंड से बात बिगड़ने लगे तो उसके रिश्ते से निकलना आसान होता है। इसलिए लड़के बीवी से ज्यादा गर्लफ्रैंड को पसंद करते है। 

Related News