19 APRFRIDAY2024 2:09:37 PM
Nari

लड़कों को क्यों अट्रैक्ट करती हैं शादीशुदा महिलाएं?

  • Updated: 31 Mar, 2017 01:41 PM
लड़कों को क्यों अट्रैक्ट करती हैं शादीशुदा महिलाएं?

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) :  शादी के बाद महिलाओं में कमाल का निखार आता है जिस वजह से कई कुवांरे लड़के उनसे आकर्षित हो जाते हैं। आजकल के काफी लड़के शादीशुदा महिलाओं को ही पंसद करते हैं और उनके साथ घूमने जाने की इच्छा रखते हैं। ऐसा इसलिए भी होता हैं क्योंकि शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों से ज्यादा आत्मविश्वासी और सुंदर होती है। इन सब के अलावा और भी कई कारण हैं जिस वजह से लड़को को ये महिलाएं पंसद आती हैं।

1. आत्मविश्वासी
शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वासी होती हैं। जिस वजह से लड़के उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। ये महिलाएं पुरूषों की सोच को अच्छी तरह समझ लेती हैं जिस वजह से वह उनकी भावनाओं के हिसाब से ही काम करती हैं।

2. लक्ष्य
जब कोई चीज आसानी से नहीं मिल पाती तो व्यक्ति उसी के पीछे भागता है। ऐसा ही लड़कों के साथ होता है। उनके लिए शादीशुदा महिलाएं ऐसी ही स्थिति पैदा कर देती हैं। जिस वजह से इन महिलाओं की खूबसूरती लड़कों को ज्यादा दिखती है। इसके अलावा शादीशुदा औरतें अपने आप को ज्यादा अच्छी तरह कैरी कर पाती हैं इसलिए भी वे मर्दों को आकर्षित करती हैं।

3. साफ स्वभाव
महिलाएं शादी के बाद खुद की ज्यादा देखभाल करना शुरू कर देती हैं। घर और बाहर का काम सही ढंग से करने के साथ उनका स्वभाव भी सरल होता है। इसके अलावा वह हर बात साफ तरीके से करती  हैं जिससे सामने वाले को कोई गल्तफहमी न हो। इस वजह से भी महिलाएं पुरूषों को आकर्षित करती हैं। 

4. हार्मोन का बदलाव
शादी के बाद महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं जिस वजह से उनकी त्वचा में काफी निखार आ जाता है। इसके अलावा महिलाएं शादी के बाद ज्यादा खुश रहने लगती हैं और उन के चेहरे पर ग्लो आ जाता है। इस कारण भी लड़कों को शादीशुदा महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं।

Related News