18 APRTHURSDAY2024 11:13:33 PM
Nari

शादी के बाद क्यों होते हैं चेहरे पर मुंहासे?

  • Updated: 07 May, 2018 05:36 PM
शादी के बाद क्यों होते हैं चेहरे पर मुंहासे?

एक्ने चेहरे पर होने वाली सबसे ज्यादा और आम परेशानियों में से एक है। शादी के बाद कुछ लोगों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि मुंहासों से कुदरती खूबसूरती बिगड़ने लगती है। लगातार एक्ने रहने की वजह से फेस पर दाग-धब्बे,कालापन,गहरे गढ्ढे पड़ जाते हैं। कई बार तो इन निशानों को मेकअप के साथ छुपा जाना भी मुश्किल हो जाता है। जिससे पर्सनेलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है, खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए स्किन से जुड़ी इन दिक्कतों से कारण का जानना भी बहुत जरूरी है। जिससे शादी के बाद होने वाले एक्ने को दूर किया जा सके। आइए जानें आखिर शादी के बाद एक्ने होने कौन सी वजहों से हो जाते हैं चेहरे एक्ने।  
 


शादी के बाद एक्ने होने के कारण

1. शारीरिक संबंध 
शादी के बाद चेहरे पर मुंहासे होने का कारण शारीरिक संबंधों से लिया जाता है। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि संबंध भी मुंहासों की वजह हो सकते हैं लेकिन  इस दौरान बॉडी में जिन सीबम और बैक्टीरिया का उत्पादन होता है उसे प्रोपिओनिबैक्टीरियम यानि P. acne (Propionibacterium acnes) कहा जाता है। इस तरह के मुंहासे चेहरे और गर्दन पर देखने को मिलते हैं लेकिन डॉक्टरी परामर्श से इसका इलाज करवाया जा सकता है। 

2. हॉर्मोन में बदलाव 
एक्ने की एक खास वजह हॉर्मोन में बदलाव भी हो सकता है। हार्मोनल और जेनेटिक समस्याओं से खुद को बचा पाना काफी मुश्किल होता है। टीनएज,पीरियड्स और शादी के बाद हॉर्मोंस में आने वाले बदलाव से मुंहासे हो जाते हैं क्योंकि इससे अंदरूनी शरीर में बहुत बदलाव आ जाता है। इसके लिए डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है। 

3. ब्यूटी प्रॉडक्ट शेयर करना

PunjabKesari
पति-पत्नी कई बार एक ही प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे स्किन एलर्जी होने का डर रहता है। जिससे एक्ने होने के चांस बढ जाते हैं। शादी से पहले या फिर शादी के बाद चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट को शेयर नहीं करना चाहिए। 

4. बेडशीट्स का गंदा होना

PunjabKesari
बेड शीट्स का गंदा होना भी एक्ने का कारण बनता है क्योंकि बॉडी के बैक्टीरिया बेड शीट्स पर गिर जाते हैं और रात के समय इस पर सोने से चेहरा भी इन बैक्टीरिया की चपेट में आता है। जिसका असर पोर्स पर पड़ता है और मुंहासे होने लगते हैं।

5. पसीना

PunjabKesari
पसीना भी एक्ने की वजह हो सकता है। पार्टनर के साथ बैड शेयर करते समय साफ शारीरिक साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। कुछ लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है, जिससे दूसरों के स्किन एलर्जी होने का भी डर रहता है। इस वजह से बार-बार कील,मुंहासों की परेशानी हो सकती है, जिससे दूर करने के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

6. एक्ने से इस तरह पाएं छुटकारा 
चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं। फेस को स्क्रब और लूफा से न रगड़ें। खाने में मसालेदार भोजन न सेवन कम करके दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं। 

 

 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News