25 APRTHURSDAY2024 3:31:10 AM
Nari

गर्मियों में व्हाइट कलर से दें घर को COOL लुक

  • Updated: 31 Mar, 2017 04:12 PM
गर्मियों में व्हाइट कलर से दें घर को COOL लुक

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन) : गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है। अब हर कोई चिलचिलाती गर्मी से घर को ठंडा रखने के लिए कुछ न कुछ उपाय करता है। एेसे में यदि आप भी घर को ठंडा-ठंडा कूल-कूल रखने की सोच रहे हैं तो आप अपने घर में व्हाइट कलर के शेड को अपनाएं। यह कलर बहुत ही शांतीमय माहौल देता है। जिससे गर्मी बहुत ही कम लगती है।


1. वैज्ञानिकों के मुताबिक गहरे रंग वाली छतें बहुत जल्दी और काफी गर्म हो जाती हैं। इसलिए छतों पर सफेद पेंट या पीओपी करने से इसके प्रभाव में 70 से 80 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है। सफेद रंग रिफ्लेक्टर का काम करता है।


2. यदि आप इन गर्मियों में पर्दों का रंग बदलने की सोच रहे हैं तो सफेद रंग सबसे बैस्ट आॅप्शन है। इससे धूप भी अंदर नहीं आएगी और सूर्य की पर्याप्त रोशनी भी मिलेगी।


3. तेज गर्मी में ठंडा एहसास पाने के लिए और कमरे के साथ ही अपने मूड को भी चेंज करने के लिए कूल व्हाइट कलर को कमरे में खास जगह दें।


4. आप अपने ड्राइंग रूम में भी मौसम के अनुसार सोफा और कुशन्स कवर चेंज कर सकते हैं। जैसे आप सर्दी में रैड बैल्वेट और गर्मी में व्हाइट कलर के कवर बनवा सकते हैं। आजकल व्हाइट कलर के फ्लोवर प्रिंट काफी ट्रैंड में हैं। इससे कमरे को राॅयल लुक मिलती है।


5. सिलिंग में अगर दरारे हैं तो उन्हें भरवारकर सिलिंग को व्हाइड शेड से कलर करवाएं। 


6. यदि आप पेंट बगैरा पर खर्च नहीं करना चाहते तो आप व्हाइट कलर को घर के इंटीरियर में एड करके घर को कूल-कूल रख सकते हैं। सफेद या फिर हल्के रंग के फूलों से गार्डनिंग या फिर सफेद रंग की चादरें और कुशन्स भी बहुत ही अच्छे लगते हैं।

Related News