वाइट डिस्चार्ज के कारण : व्हाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया, यह प्रॉबल्म बहुत सी महिलाओं को होती हैं। आमतौर पर महिलाओं में थोड़ा बहुत वेजाइनल डिस्चार्ज होता ही है लेकिन अगर यह अधिक है तो इसे इग्नोर करने की गलती न करें क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। बहुत सी महिलाओं को लगता है कि यह आम बात है लेकिन इसके कई कारण हो सकते है। आज हम आपको ल्यूकोरिया के कुछ कारण के बारे में बताएंगे जिनके बारे में सभी महिलाओं को पता होना चाहिए।
बैक्टीरियल या फंगल इंफैक्शन
प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई न करने के कारण वहां बैक्टीरियल और फंगल इंफैक्शन हो सकता है जो व्हाइट डिस्चार्ज का कारण बनते है।
हॉर्मोन्स प्रॉबल्म
पीरियड्स, प्रैग्नेंसी या फिर मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर के कुछ हॉर्मोन्स बदलने लगते है जिनमें कुछ बदलाव आते है जिससे व्हाइट डिस्चार्ज की प्रॉबल्म हो सकती है।
बार-बार गर्भपात
बार-बार गर्भपात करवाने से इंटरनल इंफैक्शन या इंज्युरी हो सकती है जिससे व्हाइट डिस्चार्ज की प्रॉबल्म आ सकती है।
डायबिटीज
डायबिटीज के कारण वेजाइना में यीस्ट इंफैक्शन होने का खतरा बना रहते है, जिससे ल्यूकोरिया हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के अच्छा से इलाज करवाएं और डॉक्टर से सही सलाह लें।
अनहेल्दी डाइट
खाने में जंक फूड्स, ऑयली चीजें और फैटी फूड्स का सेवन करने से भी यह प्रॉबल्म हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि अपने खान-पान में बदलाव लाएं और हेल्दी डाइट को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।