20 APRSATURDAY2024 1:00:38 PM
Beauty

जवां दिखने के लिए हसीनाएं करवाती है Vampire Facial, जानिए कैसे होता है यह ट्रीटमेंट

  • Updated: 30 May, 2018 04:30 PM
जवां दिखने के लिए हसीनाएं करवाती है Vampire Facial, जानिए कैसे होता है यह ट्रीटमेंट

सेलिब्रिटीज जैसी खूबसूरत स्किन हर कोई पाना चाहता हैं। अपनी स्किन और शरीर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग न जानें क्या कुछ नहीं करवाते। महंगे से महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन बात हम सेलिब्रिटी की खूबसूरती की कर रहे हैं, जो खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए न सिर्फ महंगे बल्कि खतरनाक ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं, जिन्हें जानकर एक पल के लिए हर कोई डर जाएगा। 

 

हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन ने कुछ समय पहले यंग दिखने के लिए एक ऐसा ही खतरनाक ट्रीटमेंट लिया था। यह उनका कोई मेकअप लुक नहीं, बल्कि एक नया स्किन केयर ट्रीटमेंट है, जिसका नाम वैंपायर फेशियल हैं। इस ट्रीटमेंट की दीवानी केवल किम ही नहीं बल्कि एक्ट्रैस और मॉडल बार रेफेली(Bar Refaeli) से लेकर राफेल नडाल भी हैं। दरअसल, राफेल नडाल ने 20 साल पहले जली त्वचा को सही करने व घाव भरने के लिए इसी ट्रीटमेंट का सहारा लिया था। आइए जानते है कि आखिर वैंपायर फेशियल क्या और इसे कैसे किया जाता हैं। 

PunjabKesari

क्या है वैंपायर फेशियल? 
नॉन सर्जिकल ट्रीटमेंट है, जिसे करने के लिए अपना ही ब्लड लिया जाता है। फिर इस खून से प्लाजमा को अलग कर लिया जाता है और फिर चेहरे पर ब्लड में मौजूद प्लेटरेट रिच प्लामा को इंजेक्शन के माध्यम से लगाया जाता हैं। दरअसल, इस ट्रीटमेंट में ग्रोथ फैक्टर होते हैं, जो चेहरे को यंग बनाता हैं। इस ट्रीटमेंट को करने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। 

 

क्या है वैंपायर फेशियल फायदे? 
इस ट्रीटमेंट को करवाने से हमारा ब्लड ऐसी गतिविधियों पैदा करता है, जिससे हमारे चेहरे के सेल्स हैल्दी होते है और स्किन पहले से कई गुणा यंग दिखने लगती हैं। साथ ही चेहरा रिंकल-फ्री दिखने लगता हैं। इस ट्रीटमेंट को लेने से चेहरे पर लगभग 1-2 साल तक नैचुरली ग्लो बना रहता हैं और फैशियल करवाने की जरूर भी नहीं पड़ती। 

PunjabKesari

ट्रीटमेंट में कितना आता है खर्च?

Zeichner के अनुसार, इस ट्रीटमेंट को करवाने के लिए लगभग $1,000 का खर्च आता है। हालांकि, कीमत Provider के आधार पर अलग-अलग होगी। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए यह ट्रीटमेंट कई बार करवाना पड़ सकता है। इसके अलावा यह ट्रीटमेंट महीने में केवल एक बार ही लिया जा सकता हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News