18 APRTHURSDAY2024 3:09:08 AM
Nari

World Asthma Day: दमा मरीजों के लिए डाइट प्लान, क्या खाएं और किसे कहें ना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 May, 2018 09:56 AM
World Asthma Day: दमा मरीजों के लिए डाइट प्लान, क्या खाएं और किसे कहें ना

अस्थमा में क्या खाना चाहिए : अस्थमा यानि दमा एक ऐसी बीमारी है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके कारण श्वास नलियों में सिकुड़न और सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में परेशानी, सांस लेते समय आवाज आना, सीने में जकड़न, खांसी आदि समस्‍याएं होने लगती हैं। अस्थमा रोगी को अपने खान-पान का ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि गलत खान-पान के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। आज विश्व अस्थमा दिवस हम आपको बताएंगे कि आपको क्या खाना चाहिए और किस चीज से परहेज करना चाहिए।
 

अस्थमा में करें इन चीजों का सेवन


1. अस्थमा में आप अपने दिन की शुरुआत ग्रीन या ब्लैक टी से कर सकते हैं। इसके अलावा मछली का तेल, अखरोट, कद्दू के बीज, सोया पनीर, सोयाबीन, दालचीनी, सरसों का तेल, नट्स और सूखे अंजीर का सेवन भी अस्थमा रोगी के लिए फायदेमंद होता है।
 

2. अस्थमा में आटे की रोटी, जई आटे की रोटी, दलिया और मूंग की दाल आदि का सेवन करें।
 

3. अपनी अस्थमा डाइट में हरी सब्जियां, शलगम, पुदीना, अदरक, लहसुन, आलू, ब्रोकोली और तुलसी आदि को शामिल करें।
 

4. अस्थमा रोगी को विटामिन सी का से भरपूर चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा खरबूजा, तरबूज, पपीता, अंगूर, कीवी, आंवला, अनार, सेब, खजूर, अंजीर और शहतूत, संतरा, नींबू, अंगूर, कीवी, आंवला, ब्रोकोली, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रसेल्स स्प्राउट का ज्यादा सेवन करें।
 

5. अस्थमा रोगियों को बीटा कैरोटीन से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। बीटा कैरोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत गाजर है। इसलिए गाजर का खूब सेवन करें। गाजर के अलावा बीटा कैरोटीन खुबानी, चेरी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और शकरकंद में भी पाया जाता है।
 

6. अस्थमा रोगी अदरक, अनार के रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में 2-3 बार लेना चाहिए। इसके अलावा आप 1 चम्मच अदरक के रस को 1/2 कप पानी में मिलाकर रात को सोने से पहले लें। कच्ची अदरक का सेवन भी अस्थमा रोगी के लिए फायदेमंद होता है।
 

7. अस्थमा में कॉफी पीना फायदेमंद माना जाता है लेकिन दिन में 2 बार से ज्यादा कॉफी का सेवन न करें। इसके अलाव तुलसी की चाय या फिर 1 कप गर्म पानी में 2-3 पत्ते तुलसी के डालकर पीने से भी अस्थमा रोगी को फायदा मिलता है।
 

अस्थमा में इन चीजों से करें परहेज

1. अस्थमा रोगी जितना हो सके तले हुए भोजन से दूरी बना लें। इसके अलावा आपको अस्थमा में ज्यादा नमक से भी परहेज करना चाहिए।
2.  वसा युक्त आहार जैसे- जंक फूड, डिब्बाबंद भोजन, मिर्च-मसालेदार या बासी भोजन और मक्खन आदि का सेवन भी अस्थमा रोगी के लिए हानिकारक होता है।
3. अस्थमा में चावल, दही, दूध, छाछ, अमचूर, इमली, शराब, मांस, चिकन, गुड़, चना और आइसक्रीम से भी परहेज करें।
4. अंडे और उससे बने उत्पादों का सेवन भी अस्थमा रोगी को नहीं करना चाहिए। इससे आपको स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसलिए अस्थमा में अंडे या उससे बनी चीजों से परहेज रखें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News