19 APRFRIDAY2024 9:22:44 AM
Nari

यहां फैस्टिवल के नाम पर किए जाते हैं दिलचस्प काम

  • Updated: 09 Dec, 2016 11:14 AM
यहां फैस्टिवल के नाम पर किए जाते हैं दिलचस्प काम

लाइफस्टाइल:दुनिया के हर देश की अपनी अलग-अलग परंपराएं,इतिहास और त्योहार हैं। इन सबको मनाने के पीछे कोई न कोई वजह भी जरूर होती है। आज हम आपको दुनिया के अलग-अलग और अजीबोगरीब फैस्टिवल के बारे में बता रहे हैं। जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे


1. टुनारामा(Tunarama) फैस्टिवल, ऑस्ट्रेलिया
26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया डे के दिन इस त्योहार को मनाया जाता है।  टुनारामा फेस्टिवल का नाम टुना नाम की मछली पर रखा गया। इस अनोखे त्योहार में टुना नाम की मछली को रस्सी से बांधकर दूर फैकना होता है। जिसकी मछली सबसे दूर तक जाती है वह विजेता होता है। 

2. बोलस दे फुएगो(Bolas De Fuego),सान साल्वाडोर
सान साल्वाडोर में मनाए जाने वाले इस त्योहार के इतिहासिक मायने हैं। 20 वी सदी की एक घटना के लिए इस त्योहार को आजतल मनाया जाता है। इस सदी के अंत में सान साल्वाडोर जब नेजापा (Nejapa) शहर में आए तो एक भयानक ज्वाला मुखी ने पूरे शहर को तबाह कर दिया था। एक मान्यता के अनुसार तब से हर साल एक महीने तक गेंदों को मिट्टी के तेल में भिगोकर रखी जाती हैं और फिर आग लगा दी जाती है।  

3. नाईट ऑफ द रेडिशेज, मेक्सिको
क्रिसमिस के समय मैक्सिको में यह प्रतियोगिता मनाई जाता है। इसमें मूलियों को अलग-अलग तरह के खूबसूरत और अनोखे आकार दिए जाते हैं। यह प्रतियोगिता बहुत दिलचस्प होती है। 

4.कोनाकी सूमो, जापान
यह प्रतियोगिता जापान के मंदिर में मनाई हर साल अप्रैल के महिने में मनाई जाती है। इस दिलतस्प प्रतियोगिता में सूमो पहलवान बच्चे को गोद में लेकर मुकाबला लड़ते हैं। इसमें पहलवानों का पराक्रम तो देखा ही जाता है साथ ही साथ यह भी देखा जाता है कि किसका बच्चा पहले रोता है। जो बच्चा पहले रोता है उसके बारे में मान्यता यह है कि उसका विकास तेजी से होता है। यह परंपरा लगभग 400 सालों से चली आ रही है। 

5. सोंगक्रान फैस्टिवल, थाईलैंड
यह त्योहार थाईलैंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और इसे वाटर फैस्टिवल भी कहा जाता है। इस त्योहार को थाईलैंड की होली कहना भी गलत नहीं होगा। अप्रैल में मनाया जाने वाले इस त्योहार में लोग अपनेे घरों से निकल कर दूसरों को पानी से भिगोते हैं। 

Related News