25 APRTHURSDAY2024 9:23:28 AM
Nari

ये है दुनिया के अजीबोगरीब ब्रिज, जिनकी अलग-अलग खासियत!

  • Updated: 03 Mar, 2017 02:39 PM
ये है दुनिया के अजीबोगरीब ब्रिज, जिनकी अलग-अलग खासियत!

ट्रैवलिंग: ट्रैवलिंग दुनिया में कई अजीबो गरीब चीजें है, जो अक्सर हमे हैरान कर देती है या यूं कहे की इनको देखर हम लोग सोचने पर मजबूर हो जाते है। आज हम जिस अजीबोगरीब अजूबे की बात करने वाले, वो ब्रिज है। दुनिया में वैसे तो बहुत सारे ब्रिज है, जो काफी खतरनाक है लेकिन आज हम कुछ अबीजोगरीब ब्रिज की बात करने जा रहे है, जिनके बारे न तो आपने कभी सुना होगी न देखा होगा। आइए आज हम आपको इनके बारे में बताते है।

 

1. लकी नोट ब्रिज, चीन

यह ब्रिज चीन के चांग्शा सिटी में मौजूद ड्रैगन किंग हार्बर नदी पर बना है। इसकी लंबाई 606 फीट लंबी और ऊंचाई 70 फीट है। इस ब्रिज की सबसा खास बात है कि यहां आप केवल पैदल यात्रा कर सकते है। 

2. बैनपो ब्रिज रेनबो फाउंटेन, साउथ कोरिया

साउथ कोरिया बसी हेन नदी के ऊपर बना यह ब्रिज दुनिया भर में मशहूर है। यह ब्रिज मल्टीफंक्शनल है, जिसकी लंबाई  1495 मीटर है। इस ब्रिज का नजारा दिन के बजाएं रात को देखने वाला होता है, जो कलरफुल वलाइट से सबको अपनी ओर आकर्षित करता है। 


3. सर्कुलर लगुना गार्जोन ब्रिज, उरूग्वे

यह अजीबोगरीब ब्रिज रोचा और मालोडोनाडो जैसे शहर को आपस में जोड़ने का काम करता है। इस ब्रिज की खास बात है कि यहां एक साथ करीबन 1000 गाड़ियां निकल सकती है।

4. ड्रैगन ब्रिज, वियतनाम

ड्रैगन शेप में बना यह ब्रिज दुनिया भर के मशहूर ब्रिजों में से एक है। यह ब्रिज 2185 फीट लंबा है, जो वियतनाम के डा नांग शहर में बना है। 

5. हैंडरसन वेभ्स ब्रिज, सिंगापुर

सिंगापुर के बुकिट मेराह में बने इस ब्रिज की बनानवट देखते ही बनती है। इस ब्रिज से गाड़िया ही नहीं बल्कि लोगों भी गुजर सकते है। इस ब्रिज के खत्म होते ही सामने वेस्ट कोस्ट पार्क दिखाई देती है।  

Related News