25 APRTHURSDAY2024 2:39:17 PM
Nari

ये है दुनिया के अजीबोगरीब म्यूजियम! (pics)

  • Updated: 22 Oct, 2016 01:04 PM
ये है दुनिया के अजीबोगरीब म्यूजियम! (pics)

जब हम लोग किसी नई जगह पर घूमने के लिए जाते है तो वहां कि संस्कृति को अच्छे से जानने और पहचाने की कोशिश करते है। इस काम में हमारी सबसे ज्यादा मदद वहां के म्यूजियम्स करते है। म्यूजियम्स एक ऐसी जगह है, जहां उस जगह के पूरे इतिहास से संबंधित हर जानकारी मिल जाती है लेकिन बदलते लाइफस्टाइल के साथ इन म्यूजियम्स का रूप भी कुछ बदल गया है। ये बहुत ही अजीबो-गरीब होते जा रहे है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही म्यूजियम्स के बारे में बताने जा रहे है।  

 

1. द आइसलेंडिक फेल्लोलोजिकल म्यूजियम, आइसलैंड

यहां लगभग हर मैमल के स्पेसिमेन रखे हुए हैं, यहां तक कि इंसानों के भी। यह यहां का इकलौता म्यूजियम कहलाता है।

2. म्यूजियम ऑफ बैड आर्ट, यूएसए
 
यहां 600 से ऊपर ऐसे आर्टपीस का कलैक्शन है, जिनको बेकार करार दिया गया है। ये वहां के एक बेसमेंट में स्थित है।

3. द डॉग कॉलर म्यूजियम, इंग्लैंड

यहां पर आपके फैवरेट डॉग से सम्बंधित 100 साल पुरानी चीजों को रखा गया है। तो डॉग लवर्स के लिए ये बिल्कुल सेव जगह है। 

4. ब्रिटिश लॉन मोअर म्यूज़ियम, इंग्लैंड

इस म्यूज़ियम में राजसी परिवार से सम्बंधित घास काटने वाली मशीनें रखी गई हैं। इनमें से कुछ प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के समय की मशीने है। 

5. साल्ट एंड पेप्पर शेकर म्यूजियम, यूएसए
 
इनके पास 22000 के करीब नमकदानियां हैं। वो इनपर स्टडी कर रही हैं। इन्हें ऐसी बिल्डिंग में रखा गया है जिसे खास सॉल्ट एंड पेपर शेकर के लिए ही बनाया गया है।

6. नेशनल मस्टर्ड म्यूजियम, यूएसए

इस म्यूजियम से एक कहानी जुड़ी हुई है, जिन्होंने इसकी स्थापना की उन्हें एक अजीब बीमारी थी। उनको लगता था कि सुपर मार्किट में रखे हुए मस्टर्ड उनसे बात करते हैं। यहां करीब 5624 मस्टर्ड हैं जो कि 70 देशों से लाए गए हैं।

Related News