18 APRTHURSDAY2024 12:15:46 AM
Nari

ये 10 घरेलू नुस्खे तेजी से कम करेंगे मोटापा

  • Updated: 10 Jun, 2017 05:11 PM
ये 10 घरेलू नुस्खे तेजी से कम करेंगे मोटापा

पंजाब केसरी(सेहत) : मोटापे की समस्या से अाजकल अधिकतर लोग परेशान है। अधिक समय तक बैठे रहने या फिर खान-पान की गलत आदतों की वजह से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इससे छु़टकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते। कुछ जिम जाते हैं तो कई डाइटिंग करते हैं लेकिन इतनी कोशिश करने के बाद भी कोई फायदा नहीं मिलता। एेसे में आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे बताने जा रहे है जिसे अपनाकर बिना किसी मेहनत के धीरे-धीरे वजन को कम कर सकते हैं।

 

1. जल्दी उठना
सुबह 5-6 बजे के आसपास उठने से ऊर्जा स्तर बढ़ जाता है और शरीर से विषैले पदार्थों को कम करने में मदद मिलती है।
2.नींबू और गर्म पानी 
नींबू के साथ सुबह गर्म पानी का एक कप पीने से शरीर से टॉक्सिन निकलते है जिससे पाचन-प्रक्रिया ठीक रहती है। 
3. नारियल का तेल
नारियल के तेल के साथ सिर की मालिश करने से इंद्रियां तेज होती है और बालों को पोषण मिलता है।
4. त्वचा 
हर सुबह त्वचा को ब्रश से साफ करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और शरीर से गंदगी खत्म होती है।
5.तिल का तेल 
छाती की मांसपेशियों के थोडा नीचे तिल के तेल के साथ मालिश करने से पाचन-प्रक्रिया में सुधार होता है।
6. नाक साफ करें
हर सुबह ताजे पानी के साथ एक नेटी पॉट का प्रयोग करके नाक चैनल को साफ करें। यह सिर और साइनस के दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
7.  व्यायाम 
स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम बहुत जरुरी है। नियमित व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक संतुलन बढ़ता है।
8. भोजन 
वजन कम करने के लिए कभी भी खाना नहीं छोड़ना चाहिए। खाना उस समय ही खाएं जब भूख लगी हो। भोजन छोड़ने से पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम नहीं करता।
9.  देसी घी 
अपने आहार में देसी घी को शामिल करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
10.  भाप 
सप्ताह में एक या दो बार नीलगिरी के तेल के साथ दस मिनट भाप जरुर लें। यह साइनस और श्वसन एलर्जी को खत्म करती है।

Related News