18 APRTHURSDAY2024 9:40:51 AM
Nari

प्रैग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने के हैं ये 4 बड़े कारण

  • Updated: 03 Apr, 2017 06:34 PM
प्रैग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने के हैं ये 4 बड़े कारण

पेरेंटिंग: प्रैग्नेंसी का पल हर औरत के लिए खास होता है। सभी औरतें चाहती है कि उनके घर में एक नन्हें से बच्चे की किलकारिया गुंजे। प्रैग्नेंसी के दौरान चेहरे पर निखार और ब्रैस्ट का आकार तक बढ़ जाता हैं, वहीं कुछ महिलाओं का वजन भी तेजी से बढ़ने लग जाता है। अगर जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाए तो यह ठीक नहीं माना जाता। क्या आपको पता है कि प्रैग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने का क्या कारण है अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे गर्भावस्था में वजन बढ़ने के कारण। 

 

1. नींद की कमी

प्रैग्नेंसी में रात को पर्याप्त नींद न लेने से भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और हार्मोनल बदलाव की वजह से शरीर को आराम की जरूरत होती है, इसलिए इस स्थिति में प्रोपर नींद लें। 

 

2. तनाव 

शरीरिक बदलाव के साथ-साथ कुछ प्रैग्नेंट महिलाओं में तनाव की समस्या भी रहती है, जो बाद में मोटापे  का कारण बनती है। ऐसी स्थिति में खुश रहने की जरूरत होती है। 

 

3. डायबिटीज और हाइपरटेंशन

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल कई महिलाओं में डायबिटीज और हाइपरटेंशन की बीमारी देखी जा रही है, जो मां और बच्चे दोनों पर प्रभाव डालती है। 

 

4. अधिक कैलोरी लेना

प्रैग्नेंसी के दौरान महिला को स्वस्थ रहने के लिए अधिक कैलोरी की चीजों का सेवन करना पड़ता है। साथ ही प्रैग्नेंसी में महिलाओं को भूख भी लगती है, जो वजन को बढ़ाने का काम करते है। 

Related News